FIFA World Cup 2026 फाइनल की हार पर मेसी अब भी गमगीन, बोले- दर्द गहरा है, घाव भरने में समय लगेगा

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:July 21, 2026 3:45 PM IST

लियोनेल मेसी की कप्तानी में खेलने उतरी अर्जेंटीना की टीम अपना खिताब बचाने से चूक गई. उसे फाइनल में स्पेन से 0-1 से हार मिली,जिससे मेसी अब तक दुखी हैं.

  • FIFA वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचने में चैम्पियन की तरह लड़ी अर्जेंटीना
  • स्पेन ने फेरा सपनों पर पानी, एक्स्ट्रा टाइम में गोल कर अर्जेंटीना से छीना खिताब
  • हार के बाद बोले मेसी- दर्द गहरा है और घाव भरने में लगेगा समय
  • मेसी बोले- टूर्नामेंट में कई ऐसे यादगार पल, जो हमेशा यादों में रहेंगे

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन के हाथों मिली 0-1 की हार के बाद अभी तक सुन्न हैं. उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के खत्म होने के एक दिन बाद अपना हाल-ए-दिल सोशल मीडिया पर बयां किया है. उन्होंने लिखा कि उनके लिए यह जख्म गहरा है और इसे भरने में समय लगेगा. इस बार अपना खिताब बचाने उतरी अर्जेंटीना की टीम को फाइनल में स्पेन ने तब झकझोर कर रख दिया, जब उसने मेसी समेत अर्जेंटीना की टीम को अपने गोल पोस्ट के आसपास भी ज्यादादेर फटकने नहीं दिया और 106वें मिनट में गोलकर निर्णायक बढ़त बना ली.

Advertising
Advertising

स्पेन के फेरान टोरेस ने सपनों पर फेरा पानी

मेसी इस टूर्नामेंट में अपनी टीम को बैक टू बैक दूसरा खिताब जिताने की उम्मीद में उतरे थे. वह फाइनल से पहले टीम के लिए सब कुछ सही कर रहे थे, लेकिन मुकाबले की अंतिम शाम को उनके हाथ से जैसे सब कुछ रेत की तरह फिसल गया. स्पेन के फेरान टोरेस के एक्स्ट्रा-टाइम गोल ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

यह मेसी का आखिर फुटबॉल वर्ल्ड कप!

फेरान टोरेस के गोल ने स्पेन की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिससे अर्जेंटीना खिताबी मुकाबले में हार गई. 39 वर्षीय मेसी के 2030 में होने वाले अगले वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद नहीं है, हालांकि उन्होंने अभी तक संन्यास लेने की कोई योजना घोषित नहीं की है.

सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए लिखा संदेश

मेसी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'दर्द बहुत गहरा है और इस घाव को भरने में समय लगेगा. लेकिन मैं उन सभी अच्छी यादों को भी संजोकर रखूंगा.' उन्होंने आगे लिखा, 'वे मैच जिन्हें हमने अपनी पूरी ताकत लगाकर पलटा, वे पल जो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे और पूरे देश का समर्थन, जिसने इस ग्रुप की कड़ी मेहनत और कोशिशों के साथ मिलकर हमें एक बार फिर दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल किया.'

मेसी ने टूर्नामेंट में दागे 8 गोल, 4 असिस्ट

अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज आसानी से पार किया और फिर फाइनल में पहुंचने के लिए अपने अगले चार नॉकआउट मैचों में देर से किए गए गोलों के दम पर जीत हासिल की. मेसी ने टूर्नामेंट में अपना अभियान 8 गोल और 4 असिस्ट के साथ खत्म किया. कुछ लोगों का मानना ​​था कि टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का 'गोल्डन बॉल' अवॉर्ड न जीत पाना उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा.

मेसी बोले- हर शुभकामना के लिए थैंक्यू

बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने अपने साथियों की तारीफ की और टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया. उन्होंने कहा, 'अभी हमारी उपलब्धि की पूरी तरह से सराहना करना मुश्किल है, लेकिन यह ग्रुप लगातार दो वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा.' 'हर शुभकामना और संदेश के लिए दिल से धन्यवाद. एक बार फिर, हम एक देश के तौर पर एकजुट हुए और साथ खड़े रहे, अर्जेंटीना होने का गर्व महसूस किया. मैं चैंपियनशिप जीतने पर स्पेन को भी बधाई देना चाहता हूं.'

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें