By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Lionel Messi Twitterlionel Messi Fetch E700m Contract To Play With Manchester City Says Report
लियोनल मेसी फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा करार करने की ओर, मैनचेस्टर सिटी से जुड़ सकते हैं
लियोनल मेसी ने 20 साल लंबे सफर के बाद बार्सिलोना फुटबॉल क्लब छोड़ने का मन बना लिया है।
अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी ने 20 साल लंबे सफर के बाद बार्सिलोना फुटबॉल क्लब छोड़ने का मन बना लिया है। खबरों की माने तो वो प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि मैनचेस्टर के साथ हुई डील के बाद मेसी फुटबॉल के खेल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
स्कॉटलैंड के टेबलॉयड की रिपोर्ट डेली रिकॉर्ड की खबर के मुताबिक लियोनल मेसी को इस डील के लिए €700m की भारी भरकम रकम मिलेगी। यह करार पांच साल का होगा। डील के मुताबिक पहले तीन साल तक प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंंगे। इसके बाद वो सिटी फुटबॉल ग्रुप की ‘मेजर लीग सॉकर’ फ्रेंचाइजी के तहत न्यूयॉर्क में दो सीजन खेलेंगे।
फुटबॉल प्रेसी बीते महीने उस वक्त सकते में रह गए थे जब खबर आई थी कि लियोनल मेसी ने फैक्स के के माध्यम से लीग के अधिकारियों को ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है। माना जा रहा है कि बीते महीने चैंपियन लीग के दौरान टीम के 2-8 से बुरी तरह परास्त होने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।
हालांकि बारसिलोना फुटबॉल क्लब की तरफ से मेसी द्वारा करार नियमों को तोड़ने की बात भी सामने आ रही है।
Also Read:
-
कौन कर रहा था सौरव गांगुली को बदनाम? सबक सिखाने के लिए दादा ने ठोक दिया ₹50 करोड़ की मानहानि का केस
-
74 अरब रुपये के पैर से फुटबॉल को किक मारते हैं मेसी, अपने इन अंगों को इंश्योर्ड करा चुके हैं ये सेलिब्रेटीज
-
Numerology: शांत रहकर अपने टैलेंट के दम पर खूब दौलत-शोहरत कमाते हैं इस तारीख को जन्मे लोग...Lionel Messi का भी है यही मूलांक
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें