Lionel Messi ने आठवीं बार जीता Ballon d'Or' अवॉर्ड, इन 29 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

Lionel Messi 'wins eighth Ballon d'Or': मेसी पिछले साल बेलोन डी'ओर अवॉर्ड नहीं जीत पाए थे. करीम बेंजेमा को 2022 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. लेकिन इस बार मेसी इस पर कब्जा जमाने में सफल रहे हैं.

Published date india.com Published: October 18, 2023 12:40 PM IST
Ballon D'or, Ballon D'or 2021, Ballon D'or Winner Leaked, Ballon D'or Winner leaked pictures, Ballon D'or 2021 rankings, Ballon D'or 2021 date, Ballon D'or nominees 2021, Ballon D'or nominees, Ballon D'or winners, Lionel Messi, Lionel Messi news, Lionel Messi net worth, Lionel Messi age, Lionel Messi wife, Lionel Messi age, Lionel Messi Ballon D'or, Cristiano Ronaldo, Cristiano Ronaldo news, Cristiano Ronaldo wife, Cristiano Ronaldo net worth, Cristiano Ronaldo age, Cristiano Ronaldo Ballon D'or, Robert Lewandowski, Robert Lewandowski age, Robert Lewandowski net worth, Robert Lewandowski stats, Robert Lewandowski wife, Robert Lewandowski Ballon D'or, football, football news, football updates, latest football news, latest football updates, india.com sports, india.com
Lionel Messi Ballon d'Or Twitter Handle

पिछले साल अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप जिताने वाले करिश्माई फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने आठवीं बार बेलोन डी’ओर (Ballon d’Or’) अवॉर्ड जीत लिया है. मेसी 29 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड पर अपने नाम करने जा रहे हैं.

36 वर्षीय मेसी ने जुलाई में इंटर मियामी के साथ करार किया था. इससे पहले वह बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन जैसे दिग्गज क्लब के लिए खेल चुके हैं. मेसी पिछले साल बेलोन डी’ओर अवॉर्ड नहीं जीत पाए थे. करीम बेंजेमा को 2022 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. लेकिन इस बार मेसी इस पर कब्जा जमाने में सफल रहे हैं. उन्हें 30 अक्टूबर को पेरिस में होने वाले एक खास समारोह में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

Anil Kumble के बर्थडे पर सचिन तेंदुलकर ने लिखा दिल छू लेने वाला इमोशनल पोस्ट, जानिए ‘क्रिकेट के भगवान’ ने क्या कहा

महिलाओं में बार्सिलोना की मिडफील्डर ऐताना बोनमती (Aitana Bonmati) को यह अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा. बोनमती स्पेन की उस महिला फुटबॉल का हिस्सा थीं, जिसने महिला फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था.

इतिहास में पहली बार यूरोप से बाहर खेलने वाले मेसी को आठवीं बार बेलोन डी’ओर पुरस्कार दिया जाएगा. मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड और पीएसजी टीम के पूर्व साथी किलियन एम्बाप्पे से मेसी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन कतर में शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद उनके खात में यह अवॉर्ड गया है. हालैंड ने पिछले सीज़न में 53 मैचों में 52 गोल करके सिटी के साथ खिताब जीता था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.