EnglishHindi

BAN vs AFG T20 Highlights: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से दी मात, सुपर 4 में एंट्री

Bangladesh vs Afghanistan, 3rd Match, Group B - एशिया कप में अफगानिस्तान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ग्रुप 4 में शानदार ढंग से एंट्री कर ली है. उसने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात दी.

Updated: August 30, 2022, 10:54 PM IST

Bangladesh vs Afghanistan T20, 3rd Match Highlights: एशिया कप में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से धोकर एशिया कप के सुपर 4 में एंट्री कर ली है. बांग्लादेश ने उसके सामने 128 रन का टारगेट रखा था, जिसे अफगान टीम ने 9 गेंदें शेष रहते अपने नाम कर लिया. उसकी ओर से नजीबुल्लाह जादरान ने 17 गेंदों में 6 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 43 रन ठोककर उसकी जीत एकतरफा बना दी. दूसरी ओर इब्राहिम जादरान ने 41 बॉल में 42 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके शामिल थे.

बांग्लादेश की ओर से कप्तान  शाकिब अल हसन, मोसादिक हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन ने एक-एक विकेट जरूर दिलाया. बांग्लादेश ने एक वक्त अफगानिस्तान पर दबाव तो बना दिया था लेकिन नजीबुल्लाह जादरान ने मैदान पर आते ही हवाई फायर किए, जिससे बांग्लादेश सहम गया और उसके हाथ से यह मैच निकल गया.

इससे पहले बांग्लादेश ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. हालांकि उसका यह निर्णय खराब साबित हुआ और उसने 28 रन जोड़ने तक अपने शीर्ष 4 विकेट गंवा दिए. इसके बाद अफीफ हुसैन ने महमूदुल्ला के साथ मिलकर टीम का स्कोर 50 पार ही पहुंचाया था कि राशिद खान अफीफ को अपना दूसरा शिकार बना दिया. इसके बाद मोसादिक हुसैन ने महमूदुल्लाह के साथ मिलकर 36 रन की साझेदारी की.

अफागनिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए. मोसादिक ने नाबाद 48 रन बनाए लेकिन उन्हें किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका और बांग्लादेश सिर्फ 127 रन ही बना पाई.

अफगानिस्तान की पारी का हाल

12.6 ओवर: LBW OUT! सैफुद्दीन ने दिलाई बांग्लादेश को तीसरी सफलता. कप्तान मोहम्मद नबी (8) आउट- AFG: 62/3

9.2 ओवर: LBW OUT! मोसादिक हुसैन ने सेट बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई (23) को किया LBW OUT! अफगानिस्तान को दूसरा झटका- AFG: 45/2

4.1 ओवर: OUT! रहमानुल्लाह गुरबाज (11) शाकिब अल हसन का शिकार. उनके तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर क्रीज से बाहर निकलकर उड़ाना चाहते थे बड़ा शॉट, गेंद की लाइन से चूके और स्टंप आउट

बांग्लादेश की पारी का हाल

20 ओवर में बांग्लादेश ने बनाए 127 रन. मोसादिक हुसैन ने नाबाद 48 रनों की बदौलत बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य. इस धीमी और कम उछाल वाली पिच पर यह टारगेट मुश्किल बन सकता है.

15.4 ओवर: कैच OUT! महमूदुल्लाह का छक्का मारने का प्रयास लेकिन डीप मिड विकेट पर तैनात इब्राहिम जादरान ने आगे की ओर दौड़ लगाकर हवा में ही लपका शानदार कैच. बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा.

10.3 ओवर: LBW OUT! राशिद खान का दूसरा विकेट. एक बार फिर अपनी गुगली में फंसाया. 12 रन बनाकर अफीफ हुसैन आउट, बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन में. –BAN: 53/5

6.2 ओवर: LBW OUT! राशिद खान ने मैच में अपने पहले ही ओवर में मुश्फिकुर रहीम (1) को किया आउट. मुश्किल में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 28 रन पर गंवाया चौथा विकेट.

5.2 ओवर: Bowled! इस बार मुजीब उर रहमान ने शाकिब अल हसन (11) को बनाया अपना तीसरा शिकार- BAN: 24/3

3.6 ओवर: LBW OUT! अनामुल हक (5) आउट, अफगानिस्तान की जोरदार अपील को अंपायर ने नकार दिया था, लेकिन मुजीब उर रहमान ने अपने कप्तान को DRS लेने के लिए मना लिया और अफगानिस्तान को दूसरी कामयाबी.

1.6 ओवर: OUT!  मोहम्मद नईम (6) बोल्ड! बांग्लादेश को पहला झटका, कप्तान शाकिब अल हसन क्रीज पर उतरे.

मोहम्मद नबी की कप्तानी में खेल रही अफगान टीम का लक्ष्य आज बांग्लादेश को मात देकर अपने ग्रुप में टॉप स्थान हासिल कर सुपर 4 में पहुंचना होगा. दूसरी ओर बांग्लादेश ने अभी कुछ सप्ताह पहले ही शाकिब अल हसन को कप्तान बनाया है और अब वह अपने नए कप्तान से टी20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ करिश्मे की उम्मीद लगाए है.

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से बांग्लादेश के लिए यह फॉर्मेट कुछ उत्साहजनक नहीं रहा है. उसने इस बड़े टूर्नामेंट के बाद अब तक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 13 मैच खेले हैं लेकिन उसे सिर्फ 2 में ही जीत मिली है. लेकिन अब शाकिब अल हसन की टीम में खिलाड़ी अपनी ताकत दिखाने अफको बेताब होंगे.

आज के मुकाबले में दोनों टीमों की यह है प्लेइंग XI-

Asia Cup 2022- BANGLADESH vs AFGHANISTAN T20I Playing XI:

बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (C), अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (WK), मोसादिक हुसैन, महमूदुल्लाह, महेदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (WK), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, मोहम्मद नबी (C), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.