Highlights, IND vs NAM, T20 World Cup 2021: रोहित-राहुल ने अर्धशतक जड़े, भारत ने नामिबिया को 9 विकेट से हराया

Live Cricket Score, IND vs NAM, 42nd Match, Super 12 Group 2, T20 World Cup 2021, India vs Namibia.

Updated: November 8, 2021, 11:07 PM IST

Live Cricket Score, IND vs NAM, 42nd Match, Super 12 Group 2, T20 World Cup 2021, India vs Namibia:

भारतीय क्रिकेट आज नामीबिया के खिलाफ सुपर 12 के अंतिम लीग मैच में जीत के साथ अपना अभियान समाप्त करने की कोशिश करेगी।न्यूजीलैंड ने भारतीय समयानुसार शाम छह बजकर 30 मिनट पर अफगानिस्तान के खिलाफ विजयी रन बनाया जिससे भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

भारतीय खेमे की निराशा का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक मीडिया वाट्सएप ग्रुप में पत्रकारों के लिए एक संदेश आया, ‘‘शाम को वैकल्पिक अभ्यास सेशन रद्द कर दिया गया है।’’

भारतीयों की ये निराशा समझी जा सकती है क्योंकि 2012 के बाद ये पहला मौका है जबकि भारत आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह नहीं बना पाया।

वहीं नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम निश्चित तौर पर बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। इस मैच के लिए राहुल चाहर और इशान किशन जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जबकि भारत को आईसीसी प्रतियोगिता में इस तरह का औपचारिक मैच खेलना पड़ रहा है। इससे पहले उसे ऐसी स्थिति का सामना विश्व कप 1992 में करना पड़ा था जब उसने सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था।

ये पहला अवसर नहीं है जबकि भारतीय टीम किसी वैश्विक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची हो लेकिन इतनी निराशाजनक स्थिति कभी नहीं रही। भारत पहली बार विश्व कप (टी20 और वनडे) में पाकिस्तान से पराजित हुआ और फिर रही सही कसर न्यूजीलैंड ने पूरी कर दी।

India vs Namibia playing XI:

भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया (प्लेइंग इलेवन): स्टीफ़न बार्ड, माइकल वैन लिंगेन, क्रेग विलियम्स, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), डेविड विसे, जान फ़्रीलिंक, जे जे स्मिट, जान निकोल लॉफ़्टी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.