
Gunjan Tripathi
पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव. करियर की शुरुआत हिंदी अखबार अमर उजाला के साथ. 2016 से अब तक India.com में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत. ... और पढ़ें
बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया के पास आज जोहान्सबर्ग में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल कर मेजबान टीम को हराकर पहली बार सीरीज जीतने का मौका है। सेंचुरियन में जीतकर भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 में अजेय बढ़त बना ली है।
वहीं, जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक बेहतर प्रदर्शन रहा है। यहां पांच टेस्ट मैचों में भारत ने दो में जीत हासिल की है और तीन बार ड्रा किया है, जबकि भारत यहां दक्षिण अफ्रीका से कभी नहीं हारा है।
इस स्थान पर ही भारत ने टी20 विश्व कप का पहला सीजन जीता था, जिसमें पाकिस्तान को पांच रनों से फाइनल में हराया था। संयोग से वांडर्स एक ऐसी जगह है, जहां से भारत ने विदेशी धरती पर जीतना शुरू किया था।
2018 में यहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हराने के लिए कड़ी मेहनत की थी, जिससे टीम को विदेशी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने का विश्वास और बढ़ा और फिर घर के बाहर यादगार जीत का सिलसिला शुरू हुआ था।
STUMPS on Day 1 of the 2nd Test.
South Africa 35/1, trail #TeamIndia 202 by 167 runs.
Scorecard – https://t.co/qcQcovZ41s #SAvIND pic.twitter.com/FAaPxWSwgZ
— BCCI (@BCCI) January 3, 2022
IND vs SA 2nd Test @ Johannesburg LIVE Score and Updates: भारत के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 35 रन का स्कोर बना लिया है। मेजबान टीम 167 रनों से पीछे चल रही है। कप्तान डीन एल्गर (11) और नाइट वाचमैन (14) क्रीज पर बने हुए हैं।
17वें ओवर में पांच गेंद डालने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से मैदान से बाहर चले गए।
IND vs SA 2nd Test @ Johannesburg LIVE Score and Updates: दक्षिण अफ्रीका की पारी के चौथे ओवर में भारत को पहली सफलता मिली। मोहम्मद शमी की पांचवीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
Innings Break!
That's the end of #TeamIndia's innings as they are all out for 202 (KL Rahul 50, Ashwin 46).
Scorecard – https://t.co/qcQcovZ41s #SAvIND pic.twitter.com/0Zix4VrBAp
— BCCI (@BCCI) January 3, 2022
IND vs SA 2nd Test @ Johannesburg LIVE Score and Updates: 67वें ओवर में रबाडा ने सिराज को आउट कर भारतीय पारी को 202 रन पर समेटा।
IND vs SA 2nd Test @ Johannesburg LIVE Score and Updates: 60वें ओवर में कगीसो रबाडा की तीसरी गेंद पर मोहम्मद शमी कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।
IND vs SA 2nd Test @ Johannesburg LIVE Score and Updates: 55वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को आउट कर ओलिवियर ने भारत का सातवां विकेट गिराया। ठाकुर बिना खाता खोले गली पर पीटरसन के हाथों कैच आउट हुए।
IND vs SA 2nd Test @ Johannesburg LIVE Score and Updates: 54वें ओवर में मार्को जेनसन ने भारत का छठां विकेट लिया। ओवर की चौथी गेंद पर रिषभ पंत के गति से बीट हुए और गेंद बल्ले के अंदरुनी किनारे से लगकर सीधा विकेटकीपर के हाथों में गई।
IND vs SA 2nd Test @ Johannesburg LIVE Score and Updates: 46वें ओवर में मार्को जेसन ने अपना दूसरा विकेट कप्तान केएल राहुल के रूप में लिया। अर्धशतक बना चुके राहुल ओवर की पांचवीं गेंद पर अतिरिक्त उछाल से मात खा गए और हुक शॉट खेलने की कोशिश में रबाडा को फाइन लेग पर आसान सा कैच थमा बैठे।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें