live

Highlights- ENGw vs INDw, Semi-Final: भारत ने इंग्लैंड को 4 रन से हराकर ठोका गोल्ड मेडल का दावा

राष्ट्रमंडल खेलों के नौंवे दिन भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा.

Published date india.com Updated: August 7, 2022 2:35 AM IST
Highlights- ENGw vs INDw, Semi-Final: भारत ने इंग्लैंड को 4 रन से हराकर ठोका गोल्ड मेडल का दावा

England Women vs India Women, 1st Semi-Final – Live Cricket Score: कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय क्रिकेट ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर एक और मेडल पक्का कर लिया है. अब टीम इंडिया दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से गोल्ड मेडल मैच यानी फाइनल में भिड़ेगी. टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन इंग्लिश टीम 4 रन से यह मैच हार गई.

भारत ने स्मृति मंधाना के 61 और जेमिमा रोड्रिग्स के बेहतरीन 44 रनों की बदौलत यह चुनौतीपूर्ण लक्ष्य पेश किया था. लेकिन इंग्लैंड की टीम क्प्तान नताली स्कीवर के 41 रनों के बावजूद यह मैच हार गई. कॉमनवेल्थ खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है और टीम इंडिया ने पहली बार में फाइनल में जगह बनाकर अपनी धाक दिखा दी है.

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और भारत ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाकर 64 रन बना दिए. स्मृति मंधाना गजब की लय में थीं और उन्होंने आउट होने से पहले ही भारत की पारी को बड़े स्कोर की ओर ले जाने का काम किया.

इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला टीम फुल स्क्वाड:

इंग्लैंड : डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, नैटली साइवर (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, फ्रेया केम्प, इस्सी वोंग, सारा ग्लेन, ब्रायोनी स्मिथ, फ्रेया डेविस, केट पार

भारत : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, यास्तिका भाटिया, सबभिनेनी मेघना, हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़

Live Updates

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.