
Sandeep Gupta
11 साल से अधिक समय से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय हूं. करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से करने के बाद दैनिक जागरण और पंजाब केसरी जैसे समूह में काम किया. ... और पढ़ें
आईपीएल 2020 में आज पहला क्वालीफायर मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है. मुंबई ने प्लेऑफ में नंबर-1 और दिल्ली ने दूसरे नंबर की टीम के तौर पर प्रवेश किया है. ऐसे में हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त मौका भी मिलेगा.
दिल्ली कैपिटल्स ने आजतक आईपीएल खिताब नहीं जीता है. वहीं, मुंबई सर्वाधिक चार बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है. रोहित शर्मा की वापसी के साथ मुंबई की टीम में मजबूती आई है. वहीं, पिछले मुकाबले में बैंगलोर को हराकर श्रेयस अय्यर की टीम के भी हौंसले बुलंद हैं. इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपके समक्ष मैच का पल-पल का हाल लेकर आएंगे.
दिल्ली को अपन फानल में अपनी जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले एलीमिनेटर मैच के विजेता को हराना होगा।
दिल्ली की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने 46 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। इसके अलावा अक्षर पटेल के बल्ले से भी 33 गेंदों पर 42 रन निकले। अन्य कोई बल्लेबाज रन बनाने में योगदान नहीं दे पाया। जिसके कारण दिल्ली को शिकस्त झेलनी पड़ीद्य
दिल्ली ने बिना खाता खोले ही अपने तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. दिल्ली को अपना पहला रन भी वाइड बॉल से मुश्किल से मिला।
201 रन के बड़े लक्ष्य का बचाव करने के दौरान मुंबई की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने चार विकेट हॉल अपने नाम किया। वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने भी दो विकेट निकाले।
पहले क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स पर 57 रन से जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट हॉल अपने नाम किया। एनरिक नॉर्टजे और मार्कस स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिले।
हार्दिक पांड्या ने छह छक्कों की मदद से नाबाद 14 गेंदों पर 37 रन बनाए। वहीं, क्विंटन डी कॉक के बल्ले से 25 गेंदों पर 40 रन निकले।
आईपीएल 2020 के पहले प्लेऑफ में इशान किशन की 30 गेंदों पर 55 रन की पारी और सूर्यकुमार यादव द्वारा बनाए गए 38 गेंदों पर 51 रन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 200/5 रन बनाए।
6 6
KUNG-FU PANDYA TIME! pic.twitter.com/8wGLTDUrF1
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 5, 2020
WICKET!
Krunal Pandya looking to accelerate the innings loses his wicket to Stoinis.#MumbaiIndians are 145/5 after 17 overs.
Live: https://t.co/vh5U9Z4xyY #MIvDC #Dream11IPL pic.twitter.com/lUOAvRCE0I
— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2020