Top Recommended Stories

जन्‍मदिन पर रोहित को नसीब हुई पहली जीत, राजस्‍थान को हराकर शर्मा जी ने ली राहत की सांस

मुंबई इंडियंस शुरुआती आठ मैच हारकर इस टूर्नामेंट के इतिहास में शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. ऐसा अब से पहले कभी भी नहीं हुआ है.

Updated: May 1, 2022 12:03 AM IST

By India.com Hindi Sports Desk | Edited by Sandeep Gupta

Suryakumar Yadav Tilak Verma Twitter
Suryakumar Yadav with Tilak Verma @ Twitter

IPL 2022 RR vs MI Live Score and Updates आईपीएल 2022 के 44 वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस ने लगातार आठ हार के बाद नौवें मैच में पहली जीत दर्ज की। मुंबई में हताशा साफ देखी जा सकती थी। आखिरी ओवर में जीत के लिए चार रन की दरकार थी। कीरोन पोलार्ड जैसा बल्‍लेबाज मैदान में था। डगआउट में बैठी रोहित शर्मा और उनकी टीम को फिर भी चिंता में डूबी नजर आ रही थी। खैर अंत में मुंबई की टीम को दो अंक प्राप्‍त हुए। मुंबई प्‍लेऑफ की दौड़ से पहले ही लगभग बाहर है। इस जीत से टीम का आत्‍मविश्‍वास जरूरत  लौटेगा।

Also Read:

159 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। बर्थडे ब्‍वाय रोहित शर्मा महज दो रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन 18 गेंदों पर 26 रन बनाकर चलते बने। यहां से सूर्यकुमार यादव 51(39) और तिलक वर्मा 35(30) ने मोर्चा संभाला। दोनों मिलकर स्‍कोर को 122 तक लेकर पहुंचे। टिम डेविड और कीरोन पालार्ड ने आगे रन बनाने की जिम्‍मेदारी संभाली। डेनियल सैम ने एकमात्र गेंद खेलकर उसपर जीत का छक्‍का लगाया। मुंबई को चार गेंद पहले जीत मिली।

इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए जोस बटलर ने सर्वाधिक 52 गेंदों पर 67 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने अंत में नौ गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। अन्‍य बल्‍लेबाज टीम के लिए रन बनाने में संघर्ष करते नजर आए। राजस्‍थान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर छह विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। मुंबई ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

इससे  पहले रोहित शर्मा ने टॉस जीता और राजस्‍थान रॉयल्‍स को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया। राजस्‍थान की टीम में कोई बदलाव नहीं था। मुंबई की टीम में दो बदलाव किए गए। टिम डेविड और कुमार कार्तिकेय को प्‍लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: April 30, 2022 9:23 PM IST

Updated Date: May 1, 2022 12:03 AM IST