By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Madan Lal Calls Javed Miandad Mentally Unstable
इमरान खान के बचाव में आए मदन लाल, बोले- मियांदाद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है
मदन लाल भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं.
भारत के पूर्व क्रिकेटर मदन लाल (Madan Lal) का मानना है कि पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद (Javed Miandad) मानसिक रूप से बीमार हैं। मियांदाद द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ की गई टिप्पणी के जवाब में मियांदाद ने यह बयान दिया।
स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान मदन लाल (Madan Lal) ने कहा, “जावेद मियांदाद (Javed Miandad) को बेहुदा बात कहने की आदत है। इससे पहले उन्होंने जो भी कश्मीर मुद्दे के बारे में कहा था वो भी एक बेकार की बात ही थी। वो जो भी बात कर रहे हैं उसका कोई तुक नहीं बनता है।
“यह दर्शाता है कि उन्हें किस प्रकार की शिक्षा मिला है। वो पहले कश्मीर और भारतीय प्रधानमंत्री पर भी सवाल उठा चुके हैं। मेरी नजर में उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।”
मियांदाद ने स्टेटमेंट दिया था कि उन्होंने इमरान खान को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया लेकिन अब वो अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं। मियांदाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का संचालन ठीक से नहीं होने के काण भी इमरान खान से नाराज हैं।
मियांदाद का कहना था कि पाकिस्तान के क्रिकेटर्स को नजरअंदाज कर विदेशी क्रिकेटर्स को पीसीबी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी जा रही है।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें