By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Mahendra Singh Dhoni Sakshi Sleep On Airport Floor Chennai Ipl 2019
फ्लाइट के इंतजार में फर्श पर ही सो गए धोनी, साक्षी में दिखी माही जैसी सादगी
धोनी और साक्षी की एक खास फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है.
नई दिल्ली : महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2019 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. चेन्नई ने अब तक खेले 6 में से 5 मुकाबलों में जीत हासिल की. अनुभवी खिलाड़ियों से भरी चेन्नई की टीम लगातार जीत दर्ज करके खुद को खिताब का दावेदार बता रही है. कप्तान धोनी इस जीत के बाद जयपुर के लिए निकल गए. चेन्नई से जयपुर के लिए उनकी फ्लाइट बुधवार की सुबह की थी. इससे पहले वो पत्नी साक्षी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए. उन्होंने एक खास फोटो भी शेयर की.
दरअसल चेन्नई का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है, जो कि गुरुवार को जयपुर में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले धोनी और उनकी पत्नी एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान दोनों ही एयरपोर्ट की फ्लोर पर सो गए. धोनी ने इसकी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की. उनकी इस फोटो पर कुछ ही घंटों में 16 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया. इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी. धोनी की यह सादगी उनके फैन्स को काफी पसंद आती है.
होम ग्राउंड पर केएल राहुल और मयंक की जोड़ी ने किया धमाल, हैदराबाद 6 विकेट से हारा
View this post on InstagramAfter getting used to IPL timing this is what happens if u have a morning flight
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on
रसेल ने खतरनाक पारी के बाद दिया बयान, कहा- मेरे लिए कोई मैदान बड़ा नहीं
बता दें कि चेन्नई ने कोलकाता को पिछले मुकाबले में 7 विकेट से हराया. इस मुकाबले में चेन्नई के लिए इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी की. टीम अगला मुकाबला राजस्थान के खिलाफ गुरुवार को खेलेगी. इसके सभी खिलाड़ी जयपुर पहुंच गए हैं. चेन्नई इस समय पॉइंट टेबल में नंबर 1 पर है. जबकि राजस्थान 7वें स्थान पर है. उसने 5 मैच खेले. इस दौरान सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें