नई दिल्ली: आईपीएल 2018 का फाइनल मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए खास होगा. केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम हैदराबाद को महेन्द्र सिंह धोनी के धुरंधर कड़ी टक्कर देंगे. इस मुकाबले से पहले धोनी चेन्नई के खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के गुर सिखाते दिखे. धोनी ने अंबाती रायडू के साथ टीम के दूसरे खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी का अनुभव साझा किया.
दरअसल वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाल यह मैच आईपीएल में दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रही चेन्नई के लिए बेहद खास होगा. क्यों कि वह वापसी के साथ ही फाइनल मैच जीतना चाहेगी. इस लिए टीम ने तैयारी भी बेहद खास की है. चेन्नई ने अपने ऑफीशिलियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी टीम के खिलाड़ियों को बल्लेबाजी की बारीकियां सिखा रहे हैं.
हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेंगे धोनी के धुरंधर, विलियमसन के सामने कड़ी चुनौती
ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो करीब एक मिनट का है. इस वीडियो में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं. इस दौरान धोनी ने टीम के खिलाड़ियों बल्लेबाजी की बारीकियां सिखाई. यहां तक धोनी ने शार्दुल ठाकुर और हरभजन सिंह की गेंद पर अच्छे शॉट भी खेले. इसके अलावा धोनी ने भी गेंदबाजी की. धोनी, राय़डू और भज्जी के अलावा शेन वॉटसन भी नेट पर अभ्यास करते दिखे. इस दौरान वॉटसन ने बड़े शॉट खेलने का अभ्यास भी किया.
पिच फिक्सिंग में भारतीय खिलाड़ी के शामिल होने की आशंका, BCCI को ICC के फैसले का इंतजार
देखें वीडियो :
All the prep that gone behind the #YelloveFinals! Game Ready! #WhistlePodu #Yellove #YelloveFinals #CSKvSRH pic.twitter.com/y4kqo6ruRc
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 27, 2018
राशिद खान की बल्लेबाजी पर यूसुफ की प्रतिक्रिया, कहा हैरान करने जैसा प्रदर्शन नहीं
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 का पहला क्वालीफायर चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला गया था, जिसमें चेन्नई ने रोमांचक मैच में जीत हासिल की. यह मैच लो स्कोरिंग था. लेकिन इसके बावजूद चेन्नई और हैदराबाद के खिलाड़ी एक दूसरे को टक्कर देते दिखे थे. हैदराबाद के खिलाड़ियों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं चेन्नई भी किसी भी मायने में कम नहीं रही है. इसलिए फाइनल मैच का रोमांच दोगुना होगा. खास बात यह भी है कि यह मुकाबला टक्कर का होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.