By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Man From Bengal Arrested For Stalking Sachin Tendulkars Daughter
सचिन की बेटी को दिया था शादी का प्रस्ताव, गुदवाया था सारा के नाम का टैटू!
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को कथित तौर पर फोन पर परेशान करने को लेकर पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है...
कोलकाता. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को कथित तौर पर फोन पर परेशान करने को लेकर पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि महीसादल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले क्षेत्र देबकुंडु गांव का रहने वाला देब कुमार मैती कुछ समय पहले अपने बड़े भाई से मिलने मुंबई गया हुआ था और उसने किसी तरह सारा का फोन नंबर हासिल कर लिया था.
उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने कई बार सारा को फोन करके शादी करने की अपनी इच्छा जाहिर की. मुंबई में इस संबंध में तेंदुलकर परिवार ने मामला दर्ज कराया था लेकिन मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने इस पूरे मामले को गुप्त रखा था. पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने हल्दिया में बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने मैती को अंदुलिया के निकट गिरफ्तार किया और हल्दिया की एक अदालत में पेश किया. अदालत ने मैती को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की इजाजत दे दी.
पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और अपने हाथ पर सारा के नाम का बना टैटू भी दिखाया. हालांकि मैती के पड़ोसियों का दावा है कि वह साल 2007 से मानसिक समस्या से गुजर रहा है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें