मैनचेस्टर सिटी से जुड़े अर्जेटीनी डिफेंडर ओटामेंडी

सिटी के प्रबंधक मैनुएल पेलेग्रीनी ने कहा, "ओटामेंडी निश्चित तौर पर बीते सत्र में ला लीगा का सबसे बेहतरीन डिफेंडर रहे हैं और मैं उन्हें अपना साथ पाकर बेहद खुश हूं।"

Published date india.com Published: August 21, 2015 10:43 AM IST
Manchester city | English Premier League | Argentina | Manuel Pellegrini | मैनचेस्टर सिटी से जुड़े अर्जेटीनी डिफेंडर ओटामेंडी |

इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी ने गुरुवार को अर्जेटीना के डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी के साथ करार की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिटी और ओटामेंडी के बीच पांच साल का करार हुआ है। क्लब ने ओटामेंडी को 30 नम्बर की जर्सी सौंपी है।

ओटामेंडी ने स्पेनिश क्लब वेलेंसिया का साथ छोड़ते हुए सिटी के साथ करार किया है। वह 2015 में कोपा अमेरिका में हिस्सा लेने वाली अर्जेटीना टीम के सदस्य थे।

सिटी के प्रबंधक मैनुएल पेलेग्रीनी ने कहा, “ओटामेंडी निश्चित तौर पर बीते सत्र में ला लीगा का सबसे बेहतरीन डिफेंडर रहे हैं और मैं उन्हें अपना साथ पाकर बेहद खुश हूं।”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.