इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के प्रबंधक मैनुएल पेलेग्रीनी ने कहा है कि उनका क्लब यूरोप में अपने खराब प्रदर्शन के बावजूद इस साल का चैम्पियंस लीग खिताब जीतने में सफल रहेगा। बीते दो सत्रों में सिटी को चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर से ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। इससे पहले 2011 और 2012 में इस क्लब को ग्रुप स्तर में ही हार मिली थी।
पेलेग्रीनी हालांकि इस खराब प्रदर्शन के बावजूद सिटी के खिताब जीतने को लेकर आश्वस्त हैं। पेलेग्रीनी ने कहा, “यह काफी युवा टीम है। बार्सिलोना, रियल मेड्रिड, बायर्न म्यूनिख और युवेंतस की तुलना में यह काफी युवा है। हम बीते 10 साल में चैम्पियंस लीग जीतने वाले क्लबों की तुलना में काफी युवा हैं।”
सिटी ने इस साल चैम्पियंस लीग की शुरुआत युवेंतस पर 2-1 की जीत के साथ की है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.