By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Manchester United Players Spoiled My Plan Coach Eric Tan Hag
शर्मनाक हार के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच एरिक टेन हैग ने कहा-खिलाड़ियों ने मेरी योजना को असफल कर दिया
शनिवार को ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ 4-0 से मिली करारी हार के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड प्रीमियर लीग अंकतालिका में सबसे नीचे है.
ब्रेंटफोर्ड में मैनचेस्टर यूनाइटेड की 4-0 की करारी हार के बाद कोच एरिक टेन हैग (Erik ten Hag) ने खिलाड़ियों को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मेरी योजनाओं को लागू नहीं किया. एरिक टेन हैग ने ब्रेबफोर्ड के खिलाफ हार के बाद कहा, “आपके पास एक अच्छी योजना हो सकती है, लेकिन फिर आप योजना को असफल कर देते हैं, तो मुझे लगता है कि आप मैच में आगे नहीं बढ़ सकते.”
उन्होंने आगे कहा, “पहले दो गोल हमारे खिलाड़ियों की गलत फैसले के कारण हुए. यह फुटबॉल है, यह गलतियों का खेल है, जिसकी हमें सजा मिली है.”
मैनचेस्टर यूनाइटेड को प्रीमियर लीग के इतिहास में अपनी सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा क्योंकि एरिक टेन हैग की टीम ने शनिवार को ब्रेंटफोर्ड से 4-0 से हार का सामना किया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें