Asian Cup Table Tennis: इतिहास रचने वाली मनिका बत्रा को सेमीफाइनल में मिली हार

Asian Cup Table Tennis: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंटमें स्वप्निल सफर शनिवार को सेमीफाइनल में हा के साथ ही समाप्त हो गया. 

Published: November 19, 2022, 2:15 PM IST

बैंकॉक: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा (Manika Batra) का एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट (Asian Cup Table Tennis) में स्वप्निल सफर शनिवार को सेमीफाइनल में जापान की चौथी वरीय मीमा इतो से हारकर समाप्त हो गया.

गैर वरीयता प्राप्त मनिका इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं. उन्हें दुनिया की पांचवें नंबर की टेबल टेनिस खिलाड़ी से 8-11 11-7 7-11 6-11 11-8 7-11 (2-4) से हार का सामना करना पड़ा. विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की मनिका ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की अपने से बेहतर रैंकिंग की चेन सू यू को 4-3 से हराया था.

मनिका एशियाई कप के 39 साल के इतिहास में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम सुनिश्चित कर चुकी हैं. इससे पहले 2015 में अचंता शरत कमल और 2019 में जी साथियान छठे स्थान पर रहे थे. इस शीर्ष भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था.

इस दो लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता में विश्व रैंकिंग और क्वालिफिकेशन के आधार पर महाद्वीप के पुरुष और महिला वर्ग में चोटी के 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

(इनपुट: भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.