By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Manish Pandey Indian Cricket Team Aim For Unprecedented 5 0 Series Win Over New Zealand
टीम इंडिया की नजर 5-0 से टी20 सीरीज जीतने पर : मनीष पांडे
भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना रखी है.
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने शुक्रवार को खेले गए सीरीज के चौथे टी20 में मेजबान कीवी टीम को सुपर ओवर में मात दी. मेहमान भारत ने लगातार दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराया.
BCCI की नई CAC में आरपी सिंह, मदन लाल और इस महिला क्रिकेटर को मिली जगह
भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे ने लगतार दूसरे मैच में सुपर ओवर में मिली जीत को टीम का कभी हार ना मानने वाले जज्बा करार देते हुए कहा कि उनकी कोशिश सीरीज का 5-0 से जीतने की होगी.
न्यूजीलैंड की टीम ने एक बार फिर आसानी से लक्ष्य हासिल करने वाली स्थिति से मैच गंवा दिया जिससे पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत की बढ़त 4-0 की हो गई. दोनों टीमें रविवार को सीरीज का आखिरी मुकाबले माउंट मौनगानुई में खेलेगी.
पांडे ने टीम को खराब शुरूआत से उबार कर 36 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए. जिससे भारत ने आठ विकेट पर 165 रन बनाया.
शार्दुल ठाकुर: आखिरी ओवर की पहली गेंद पर विकेट गंवाने से कीवी टीम हो गई थी नर्वस
उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘यही हमारा मंत्र है, सिर्फ इन दो मैचों में नहीं हम किसी भी मैच में आखिरी गेंद तक हार नहीं मानेंगे. अगर आप इस मानसिकता से खेलेंगे तो आपको इस तरह के सुपर ओवर वाले मैच मिलेंगे और आपके पास वहां से जीतने का मौका होगा.’
उन्होंने कहा, ‘अब हमारे पास सीरीज 5-0 से जीतने का मौका है और ऐसा करना बेहद ही शानदार होगा. पांचवें मैच में हमारी कोशिश यही होगी. किसी भी टीम ने इससे पहले ऐसा नहीं किया है ऐसे मुझे लगता है इसकी शुरुआत करना शानदार होगा.’
Also Read:
-
'बुमराह को स्लो गेंदबाजी का हुनर मैंने सिखाया', जानिये पाकिस्तान में जन्मे इस बॉलर ने क्या-क्या दावे किये | देखें VIDEO
-
Hardik Pandya या Virat kohli किसके पास है सबसे महंगी घड़ी? ये क्रिकेटर पहनता है 55 करोड़ की Watch!
-
Hardik Pandya या Virat kohli किसके पास है सबसे महंगी घड़ी? ये क्रिकेटर पहनता है 55 करोड़ की Watch!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें