रणजी ट्रॉफी: मनोज तिवारी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, बंगाल का बड़ा स्कोर

मनोज तिवारी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा.

Published date india.com Published: November 13, 2018 5:29 PM IST
रणजी ट्रॉफी: मनोज तिवारी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, बंगाल का बड़ा स्कोर
रणजी ट्रॉफी में बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा.

नई दिल्ली : कप्तान मनोज तिवारी के दोहरे शतक की मदद से बंगाल ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन मंगलवार को कोलकाता में अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 510 रन बनाकर समाप्त घोषित की. तिवारी ने ईडन गार्डन्स पर सुबह 31 रन से आगे खेलना शुरू किया और नाबाद 201 रन की पारी खेली. उन्होंने 279 गेंदों का सामना किया तथा 20 चौके और चार छक्के लगाये. तिवारी ने अपना दोहरा शतक पूरा करने के तुरंत बाद पारी समाप्त घोषित कर दी.

मध्य प्रदेश को तीसरे सत्र में दिन के बाकी बचे दस ओवर खेलने पड़े जिसमें उसके बल्लेबाजों ने बेहद सतर्कता बरती. मध्य प्रदेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 15 रन बनाये हैं. आर्यमन बिड़ला आठ और अंकित दाने सात रन पर खेल रहे थे.

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में जड़े हैं 5 टेस्ट शतक, जानें कौन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी

बंगाल ने सुबह चार विकेट पर 246 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी तिवारी के इर्द गिर्द ही घूमती रही. बंगाल के लिये कल कौशिक घोष ने 100 रन बनाये थे. मध्य प्रदेश की तरफ से शुभम शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे. इस कामचलाऊ गेंदबाज ने 59 रन देकर पांच विकेट लिये जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को पहली टेस्ट सीरीज जीत का इंतजार, सिर्फ 5 मैचों में मिली है जीत

बता दें कि बंगाल की पारी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम शर्मा ने 5 विकेट झटके. शुभम ने 14 ओवर में 59 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने 1 मेडन ओवर भी निकाला. जब कि कुलदीप सेन ने 25 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट लिए. कुलदीप ने 7 मेडन ओवर भी निकाले. आवेश खान और मिहिर हिरवानी को भी एक-एक विकेट मिले. ईश्वर पांडे और अंकित शर्मा को एक भी विकेट हाथ नहीं लगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.