नई दिल्ली. भारत सरकार ने शूटिंग चैम्पियन मनु भाकर और शतरंज के स्टार खिलाड़ी डी. गुकेश समेत कुल 4 खिलाड़ियों को इस बार खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना है. वहीं कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है. खेल रत्न पाने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार का भी नाम शामिल है.
मनु भाकर ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में 2 पदक डाले थे. वहीं डी. गुकेश वर्ल्ड चेस चैम्पियन के रूप में उभरे. वह यह खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को यह मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 17 जनवरी को दिए जाएंगे. भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कास्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था. ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी.
➡️ President of India to give away Awards on 17th January 2025
➡️ ‘Major Dhyan Chand Khel Ratna Award’ is given for the spectacular and most outstanding performance in the field of sports by a sportsperson over the period of… pic.twitter.com/nRY3nsleOY
हरमनप्रीत सिंह ने आगे आकर टीम की कप्तानी की और उन्होंने पूर्व टूर्नामेंट में कुल 10 गोल भी दागे, जिसके दम पर भारत अपना कास्य पदक जीतने में कामयाब हुआ. इस प्रदर्शन के दम पर वह तीसरी बार एफआईएच के बेस्ट मैन्स प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी अपने नाम किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.