By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Many Teams And Players Reacted To Sunil Chhetris Retirement Announcement6933891
सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान , आ गई टीमों और खिलाड़ियों के रिएक्शन की बहार
भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद लगातार कई खिलाड़ी और टीमें इस पर अपना रिएक्शन दे रहे है. छेत्री अपना आखिरी मैच कुवैत के खिलाफ खेलेगें.
भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के संन्यास के ऐलान के बाद फुटबाल के फैंस काफी निराश हो गई है. छेत्री के संन्यास पर कई टीमों और दिग्गज खिलाड़ियो के रिएक्शन आने लगे है. सभी उनके शानदार करियर को लेकर उन्हें बधाई दे रहे है. आज सुबह सोशल मीडिया के जरिए छेत्री ने सबको अपने संन्यास के ऐलान की खबर साझा की है. छेत्री 6 जून को कोलकाता में कुवैत के खिलाफ होने वाले क्वॉलीफायर मैच में आखिरी बार खेलते हुए नजर आने वाले है. छेत्री ने साल 2005 में अपना पहला मैच और गोल दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ किया था.
किन – किन लोगों ने दी बधाई
सुनील छेत्री को भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और उनके दोस्त विराट कोहली ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है. विराट कोहली ने लिखा है मेरे भाई गर्व है . कोहली के अलावा कई आईपीएल टीमों के अलावा फुटबाल लीग की भी कई टीम ने कमेंट किया है. आईपीएल की मुंबई इंडियंस ने छेत्री के लिए पोस्ट में लिखा है की आखिरी गेम , आखिरी समय पर . भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए धन्यवाद और आने वाली पीढ़ी को अपने खेल से प्रभावित करने के लिए धन्यवाद. वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने पोस्ट में लिखा है की 19 साल , 145 मैच , 93 गोल और लाखों दिलों को जिताने वाले कप्तान आपको धन्यवाद है.
Virat Kohli’s comment on Sunil Chhetri’s retirement post. pic.twitter.com/Qtm6X0PpQl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 16, 2024
One Last Game. One Last Time.
Thank you for leading the Blue Tigers with pride and thank you for inspiring a generation. #MumbaiIndians #SunilChhetri pic.twitter.com/QrffCKNTAZ
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 16, 2024
19 Years. 150 Games. 94 Goals and Millions of Hearts Won
Thank you for inspiring generations, Captain pic.twitter.com/01JdkamQgu
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 16, 2024
कब की शुरुआत
सुनील छेत्री ने 19 साल पहले इंटरनेशनल लेवल पर फुटबाल खेलना शुरु किया था. भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी सुनील छेत्री के नाम दर्ज है. छेत्री ने हाल ही में आफगानिस्तान के खिलाफ अपना 150वां फुटबाल मैच खेला जिसमें उन्होंने टीम के लिए एक गोल भी किया था. छेत्री इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है. वही सक्रिय खिलाड़ियो में वो सबसे ज्यादा गोल करने वाले लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते है. उनसे आगे केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी ही है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें