अपने अजीबो-गरीब एक्शन के लिए विख्यात तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बहुत कम समय में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की. बुमराह मौजूदा समय में भारतीय टीम के फ्रंट लाइन तेज गेंदबाजों में से एक हैं. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने बहुत कम समय में वो सफलता अर्जित की है जिसे हासिल करने के लिए कइयों को वर्षों लग जाते हैं. बुमराह बड़ी तेजी से दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक बन गए हैं लेकिन उनका कहना है कि कइयों ने सोचा था कि वह भारत के लिए लंबे समय तक नहीं खेल पाएंगे.
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की प्रक्रिया में हुई देरी, जानिए पूरी डिटेल
बुमराह ने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम के लाइव सत्र के दौरान यह खुलासा किया. जब युवराज ने उनके अजीब गेंदबाजी एक्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘कई लोगों ने मुझे कहा कि मैं लंबे समय तक नहीं खेल पाऊंगा और ऐसा कहा जा रहा था कि मैं देश के लिए खेलने वाला अंतिम खिलाड़ी होऊंगा.’
26 साल के इस तेज गेंदबाज ने जनवरी 2016 में भारत के लिए इंटरनेशनल स्तर पर डेब्यू किया था. बकौल बुमराह, ‘उन्होंने मुझे कहा कि मैं सिर्फ रणजी ट्रॉफी ही खेलूंगा. लेकिन मैं सुधार करता रहा और अपने एक्शन पर अडिग रहा.’
आर अश्विन को वनडे टीम से बाहर किए जाने पर इस पाकिस्तानी दिग्गज ने उठाए सवाल
इस चैट में युवराज ने ये भी स्पष्ट किया कि उन्हें बुमराह की काबिलियत पर हमेशा से भरोसा था. युवराज ने एक बड़ा राज खोलते हुए कहा कि उन्होंने बुमराह की प्रतिभा को बहुत पहले ही पहचान लिया था और उन्हें ये यकीन था कि बुमराह आगे चलकर विश्व के नंबर एक गेंदबाज बनेंगे. साल 2017 में बुमराह टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.