ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) का मानना है कि भारतीय टीम से बाहर बैठे खिलाड़ी भी उनसे ज्यादा प्रतिभावान हैं। हाल ही में रिलीज हुई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री में स्टोइनिस ने ये बात कही।
‘द टेस्ट’ नाम की इस डॉक्यूमेंट्री में इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, “भारत बेहद प्रतिभावान देश है, इसमें कोई शक नहीं है। वहां बाहर बैठे हुए खिलाड़ी भी मुझसे ज्यादा प्रतिभाशाली है।”
स्टोइनिस ने कहा, “मुझे भारत में खेलना पसंद हैं। मुझे वहां का कल्चर पसंद है, वहां बेजोड़ ऊर्जा है। ये आपका उत्साह बढ़ाता है, वहां ऐसी ऊर्जा है कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप वहां जाएं और खेलने के लिए उत्साहित ना हों।”
साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम ने मेजबान टीम को टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराकर इतिहास रचा। ये पहला मौका था जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर टेस्ट सीरीज में हराया था।
सचिन तेंदुलकर ने कहा- कोरोना वायरस से लड़ने के लिए टेस्ट क्रिकेट से सीख लें
स्टोइनिस विश्व कप 2019 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी स्टोइनिस को जगह नहीं मिली थी।
हालांकि बिग बैश लीग 2019-20 में स्टोइनिस का प्रदर्शन शानदर रहा था। मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलते हुए वो टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। स्टोइनिस ने 17 मैचों में 54.23 के औसत से 705 रन बनाए। जिसमें 6 अर्धशतक और एक शानदार शतक शामिल था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.