By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Marsh One Day Cup 2021 Tasmania Vs New South Wales David Warner Hit Century Before Ipl
IPL से पहले David Warner का धमाका, 93.91 की स्ट्राइक रेट के साथ जड़ा शतक
आईपीएल-14 की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही है, जिससे पहले डेविड वॉर्न ने अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया है.
Marsh One-Day Cup 2021, Tasmania vs New South Wales: आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने शतकीय पारी खेल सभी गेंदबाजों को सतर्क कर दिया है. वॉर्नर ने घरेलू टूर्नामेंट के दौरान ये सेंचुरी जड़ी है.
मार्श वनडे कप 2021 (Marsh One-Day Cup 2021) में 18 मार्च को तस्मानिया (Tasmania) और न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) के बीच हॉबर्ट में मुकाबला खेला गया, जिसमें न्यू साउथ वेल्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की.
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तस्मानिया ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 258 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज बेन मैकडेर्मोट और कैलेब जेवेल ने सलामी जोड़ी के रूप में 138 रन जुटाए. जेवेल 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मैकडेर्मोट ने 8 बाउंड्री की मदद से 68 रन टीम के खाते में जोड़े.
इनके अलावा जैक्सन बर्ड ने 20 गेदों में नाबाद 28, जबकि नाथन एलिस ने 31 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की ओर से Ben Dwarshuis ने सबसे अधिक 4 शिकार किए, जबकि लियाम हैचर और नाथन लियोन को 2-2 सफलता हाथ लगी.
Century! David Warner makes the most of some good fortune by bringing up three figures! #MarshCup pic.twitter.com/2RWtkUDcjG
— cricket.com.au (@cricketcomau) March 18, 2021
टारगेट का पीछा करते हुए न्यू साउथ वेल्स ने 48.5 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया. टीम को मैथ्यू गिलक्स (17) के रूप में 46 के योग पर पहला झटका लगा. इसके बाद सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मोइजेस हैनरिक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन जुटाकर न्यू साउथ वेल्स को संभाला.
हैनरिक्स 47 रन बनाकर बर्ड का शिकार बने, जहां से जिम्मेदारी वॉर्नर के कंधों पर आ गई. डेविड वॉर्नर ने एक छोर पर मोर्चा संभाले रखा. उन्होंने 115 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 108 रन की पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने 7 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें