AsiaCup2018: फाइनल में हार के बाद मशर्फे मुर्तजा ने बतायी रणनीति

बांग्लादेश के कप्तान मशर्फे मुर्तजा ने एशिया कप 2018 के फाइनल में हार के बाद रणनीति का जिक्र किया.

Published date india.com Updated: September 29, 2018 12:25 PM IST
AsiaCup2018: फाइनल में हार के बाद मशर्फे मुर्तजा ने बतायी रणनीति

नई दिल्ली : एशिया कप 2018 के फाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार खिताब पर कब्जा किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने रोमांचक मैच में जीत हासिल की. इसमें बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया. उन्होंने टीम इंडिया की जीत को बेहद मुश्किल बना दिया. कप्तान मशर्फे मुर्तजा ने हार के बाद कहा कि हमने मैच को आखिरी गेंद तक रोके रखा. हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी रही. मुर्तजा ने टीम की रणनीति का भी जिक्र किया.

दुबई में खेले गए इस मैच में हार का सामना करने के बाद मशर्फे मुर्तजा ने कहा, मुझे उम्मीद है कि हमने दर्शकों का दिल जीता. हमने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया. हालांकि मैदान पर कई गलतियां भी की. लेकिन हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी रही. हम रन की गति रोकना चाहते थे. इसलिए गेंदबाजी में लगातार बदलाव किया. मैंने सोचा था कि अगर तेज गेंदबाजों ने 45 ओवर के बाद अच्छी गेंदबाजी की तो हमारी जीत की संभावना बढ़ जायेगी. हालांकि मैंने आखिरी ओवर नजमुल या महम्मदुल्लाह के लिए बचा के रखा था.

AsiaCup2018: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की जीत, रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने भारत की जीत को बेहद मुश्किल ने बना दिया. टीम इंडिया का पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा. वो 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके ठीक बाद अंबाती रायडू 2 रन बनाकर चलते बने. इस तरह महेन्द्र सिंह दोनी 36 रन और दिनेश कार्तिक 37 रन बनाकर आउट हुए. धोनी के आउट होते ही भारत के जीत की उम्मीद कम हो गयी. हालांकि अंत में केदार जाधव और कुलदीप यादव ने जीत दिला दी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.