ढाका: बांग्लादेश की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने अपना फेसबुक पेज फिर से चालू कर दिया है। मुर्तजा ने बुधवार रात को अपना पेज ओपन किया और एक कमेंट डाला। कमेंट में उन्होंने लिखा, “प्रशंसकों के समर्थन को देखते हुए मैं इस पेज को फिर से चालू करने पर बाध्य हुआ हूं।” यह भी पढ़े:चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह बनाने को लेकर चिंतित नहीं है बांग्लादेश
मुर्तजा ने लिखा है कि हाल की कुछ घटनाओं को देखते हुए वह अपने फेसबुक पेज को अभी बंद ही रखना चाहते थे लेकिन वह अपना फैसला बदलने पर मजबूर हुए। अपने साथी खिलाड़ी नासिर हुसैन द्वारा एक फोटो अपलोड किए जाने के बाद उसे लेकर आए गंदे कमेंट के बाद मुर्तजा ने अपना फेसबुक पेज बंद कर दिया था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.