टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले बदल सकता है ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का कप्‍तान, एरोन फिंच को बैठना होगा बाहर!

हाल ही में खत्‍म हुए भारत दौरे के दौरान ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कमान एरोन फिंच के कंधों पर थी. हालांकि वर्ल्‍ड कप में कप्‍तान कौन होगा इसे लेकर जल्‍द ही क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया निर्णय लेगा.

Updated: September 28, 2022, 9:07 PM IST

टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 शुरू होने में अब महज 20 दिन का ही वक्‍त बचा है. इससे ठीक पहले वर्ल्‍ड चैंपियन टीम ऑस्‍ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर आई है. बताया जा रहा है कि कप्‍तान एरोन फिंच (Aaron Finch) चोट के चलते टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो सकते हैं. माना जा रहा है कि कंगारू टीम को वर्ल्‍ड कप के दौरान नया कप्‍तन मिलना तय है. ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया की खबर के मुताबिक अगर फिंच वर्ल्‍ड कप तक ठीक नहीं होते तो उनके स्‍थान पर सीनियर खिलाड़ी मैथ्‍यू वेड को नेतृत्‍व की जिम्‍मेदारी दी जा सकती है.

ऑस्‍ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्‍ड की रिपोर्ट में बताया गया कि एरोन फिंच की चोट पर क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया वेट एंड वॉच की स्थिति में है. अगर वो ठीक नहीं हो पाते हैं तो मैथ्‍यू वेड को नेतृत्‍व की जिम्‍मेदारी दिया जाना तय है. वेड का प्रदर्शन बीते कुछ समय में शानदार रहा है.

मैथ्‍यू वेड ने बीते दिनों वनडे क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था. एरोन फिंच पहले ही 50 ओवरों के क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हैं. ऐसे में क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के समक्ष आने वाले निकट भविष्‍य में नेतृत्‍व को लेकर कड़ी चुनौती आने वाली है. डेविड वार्नर वनडे में कप्‍तानी की ताल ठोक रहे हैं. हालांकि बोर्ड ने उनपर लगे आजीवन कप्‍तानी के प्रतिबंध को समाप्‍त नहीं किया है.

यहां ये बता देना भी उचित होगा कि क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया की सालाना कांट्रेक्‍ट लिस्‍ट का हिस्‍सा मैथ्‍यू वेड नहीं हैं. ऐसे में यह देखना थोड़ा अजीब होगा कि ऑस्‍ट्रेलियाई बोर्ड एक ऐसे खिलाड़ी को नेतृत्‍व की जिम्‍मेदारी देगा जिसके बाद क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया का अनुबंध तक नही है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.