ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल परिस्थितियों सफल हो सकते हैं रोहित शर्मा, जानिए कैसे

हिटमैन रोहित ने पिछले साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया था

Published date india.com Published: July 1, 2020 11:27 AM IST
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल परिस्थितियों सफल हो सकते हैं रोहित शर्मा, जानिए कैसे
Rohit Sharma @ians

भारतीय क्रिकेट टीम को 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरान करना है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 3 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. इस सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा है कि रोहित शर्मा अपनी क्षमता और कौशल के दम पर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल परिस्थितियों में भी सफल हो सकते हैं.

इस श्रृंखला के दौरान रोहित पर निगाहें टिकी रहेंगी जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया था. वह पिंडली के चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट में नहीं खेल पाए थे.

रोहित का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है 

हसी ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में दुनिया के किसी भी बल्लेबाज की परीक्षा होती है लेकिन मेरा मानना है कि उसने (रोहित) एकदिवसीय क्रिकेट में शीर्ष क्रम में काफी मैच खेले हैं और उसे अब टेस्ट मैचों में भी सफलता मिली है और इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा.’

उन्होंने सोनी टेन पिट स्टॉप में कहा, ‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि उसके पास वह क्षमता और कौशल है जिससे वह वहां की परिस्थितियों में सफल हो सकता है.’

स्मिथ और वॉर्नर के लिए मुश्किल होगी सीरीज 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हसी का इसके साथ ही मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी से भारत के लिएआगामी श्रृंखला काफी मुश्किल होगी. भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीती थी तब स्मिथ और वार्नर प्रतिबंधित होने के कारण उसमें नहीं खेल पाए थे.

उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर स्मिथ और वॉर्नर की वापसी से टीम मजबूत हुई है लेकिन दो साल पहले जो खिलाड़ी खेले थे तब वे पूरी तरह से तैयार नहीं थे. अब वे अनुभवी हो गए हैं और इसलिए भारत को इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया में कड़ी चुनौती मिलेगी.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.