आलोचना पर ब्रॉड के पलटवार से भड़के पूर्व कप्‍तान माइकल वान, दी ये चेतावनी

वान ने पाकिस्‍तान के खिलाफ पहले टेस्‍ट में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद ब्रॉड या एंडरसन में से किसी एक को बाहर करने का सुझाव दिया था.

Written by: Aditya N. Pujan
Published: June 2, 2018, 9:38 PM IST

लीड्स: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को आज यहां चेतावनी भरे लहजे में कहा कि खराब परफॉर्मेंस के लिए उनकी भी आलोचना की जा सकती है. वह आलोचना के दायरे से बाहर नहीं हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट नौ विकेट से गंवा कर इंग्लैंड दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से पिछड़ गया, जिसके बाद वान ने टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाजों ब्रॉड या जेम्स एंडरसन में से किसी एक को दूसरे टेस्ट से बाहर करने का सुझाव दिया था.

हेडिंग्ले मैदान पर शुक्रवार को शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन हालांकि ब्रॉड और एंडरसन ने तीन-तीन विकेट झटक कर पाकिस्तान की पारी को 174 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. शानदार गेंदबाजी के बाद ब्रॉड ने वान पर पलट वार करते हुए कहा था कि उन्हें इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम के बारे में ज्यादा पता नहीं है.

ब्रॉड ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि‍ टीम के खिलाड़ी उन से क्रिकेट के बारे में बात करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई मेरी आलोचना करता है तो मैं उससे निजी वैमनस्य नहीं रखता हूं. मैं वान का दोस्त हूं. वह मेरे लिए एक शानदार कप्तान थे, उन्होंने मुझे एक अच्छा मौका दिया. वह महान टीम थी. लेकिन मैं वास्तव में इसके लायक (टीम से बाहर किये जाने) नहीं हूं.’’

ब्रॉड की टिप्पणी पर वान ने कहा, ‘‘खेल में आपको प्रतिक्रिया देते समय सवधान रहना चाहिये. आपकी टिप्पणी आपको भारी पड़ सकती है. वे अभी टेस्ट मैच जीते नहीं हैं. वह टीम का सीनियर खिलाड़ी है और मुझे नहीं लगता कि किसी पर पलटवार करने का यह सही समय है.’’

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.