मिताली राज ने कोच पोवार और एडुल्जी पर निकाला गुस्सा, कहा- करियर बर्बाद करना चाहते हैं कुछ लोग

मिताली राज ने कोच रमेश पोवार और डायना एडुल्जी को अपमानित करने का आरोप लगाया.

Published date india.com Updated: November 27, 2018 5:25 PM IST
Mithali Raj on women's IPL, Mithali Raj wommen's IPL, Mithali Raj Sourav Ganguly, Mithali Raj BCCI President, Mithali Raj stats, Mithali Raj news, Mithali Raj career, Mithali Raj IPL 2020, Mithali Raj women's T20 challenge, Mithali Raj India women's cricket team, Mithali Raj Women's IPL 2020, Mithali Raj WBBL, Women's IPL 2020, Women's IPL team, Women's IPL team news, Women's IPL 2020 schedule, Women's IPL is a welcome move, WBBL 2020, WBBL 2020 schedule, WBBL 2020-21 schedule, WBBL teams, BCCI WBBL 2020, Alyssa Healy, Mithali Raj latest news, latest cricket news
File image of Mithali Raj during a press conference©BCCI

नई दिल्ली : भारत की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मिताली राज को विश्वकप सेमीफाइनल की प्लेइंग इलेवन से बाहर निकालने का विवाद गहरा गया है. इस मसले पर मिताली ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने प्रशासकों की समिति ( CoA ) की सदस्य डायना एडुल्जी और कोच रमेश पोवार पर गुस्सा निकाला. मिताली ने कहा कि महिला टीम से संबंधित कुछ अधिकारी उन्हें बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से बाहर करने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मिताली ने आरोप लगाया कि उन्हें बाहर करने का समर्थन करने वाली एडुल्जी ने उनके खिलाफ अपने पद का फायदा उठाया.

टीम इंडिया की दिग्गज खिलाड़ी मिताली ने बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी और क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक (General Manager Cricket Operations) सबा करीम को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैंने 20 साल के लंबे करियर में पहली बार खुद को अपमानित महसूस किया. मुझे यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि देश के लिये मेरी सेवाओं की अहमियत सत्ता में मौजूद कुछ लोगों के लिये है भी या नहीं या वे मेरा आत्मविश्वास खत्म करना चाहते हैं.’’

टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया को हराने का बड़ा मौका, इशांत शर्मा ने जाहिर किए इरादे

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मिताली ने लिखा, ‘‘मैं टी-20 कप्तान हरमनप्रीत के खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन मुझे बाहर रखने के कोच के फैसले पर उसके समर्थन से मुझे दुख हुआ. मैं देश के लिये विश्व कप जीतना चाहती थी. मुझे दुख है कि हमने सुनहरा मौका गंवा दिया.’’

उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान एडुल्जी को आरोप लगाया कि उन्होंने बाहर रखने के फैसले का समर्थन किया था. मिताली ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा डायना एडुल्जी पर भरोसा जताया ओर उनका सम्मान किया. मैंने कभी यह नहीं सोचा कि वह मेरे खिलाफ अपने पद का दुरूपयोग करेंगी. खासकर तब जबकि वेस्टइंडीज में जो कुछ मेरे साथ हुआ, मैं उन्हें बता चुकी थी.’’

घर पर खाना बनाते हैं सुरेश रैना, बर्थडे पर पत्नी प्रियंका ने खोला राज

मिताली ने सेमीफाइनल का जिक्र करते  हुए लिखा, ‘‘मुझे सेमीफाइनल से बाहर रखने के फैसले को उनके समर्थन से मैं काफी दुखी हूं क्योंकि उन्हें तो असलियत पता थी.’’

उन्होंने कोच रमेश पोवार के बारे में कहा कि ऐसी कई घटनायें हुईं जब मैंने अपमानित महसूस किया. उन्होंने लिखा, ‘‘यदि मैं कहीं आसपास बैठी हूं तो वह निकल जाते थे या दूसरों को नेट पर बल्लेबाजी करते समय देखते थे लेकिन मैं बल्लेबाजी कर रही हूं तो नहीं रूकते थे. मैं उनसे बात करने जाती तो फोन देखने लगते या चले जाते. यह काफी अपमानजनक था और सभी को दिख रहा था कि मुझे अपमानित किया जा रहा है. इसके बावजूद मैने अपना आपा नहीं खोया.’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.