मैदान में जब हरमनप्रीत कर रही थी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई, मैदान के बाहर डांस कर रही थीं मिताली और वेदा, देखें वायरल वीडियो

हरमनप्रीत कौर जब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई कर रही थीं तो मिताली और वेदा डांस कर रही थीं

Published date india.com Updated: July 22, 2017 9:10 AM IST
Mithali Raj, Veda Krishnamurthy trying dance moves during Women's World Cup semi-final against Australia, watch video ।  मैदान में जब हरमनप्रीत कर रही थी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई, मैदान के बाहर डांस कर रही थीं मिताली और वेदा, देखें वायरल वीडियो
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिताली ने शतक और वेदा ने धुआंधार अर्धशतक जमाया था (wwc)

महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जब मैदान में हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई कर रही थी तो मैदान के बाहर कप्तान मिताली राज और वेदा कृष्णमूर्ति मस्ती के मूड में थीं और कुछ डांस मूव्स करती नजर आ रही थीं. हरमनप्रीत कौर ने भारतीय टीम को इतनी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था कि कप्तान मिताली और वेदा इस खुशी को व्यक्त करने में चूके नहीं और बैठे-बैठे ही डांस मूव्स की प्रैक्टिस करने लगीं.

महिला वर्ल्ड कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में मिताली राज और वेदा डग आउट में बैठकर ओवर के ब्रेक के दौरान बजने वाले म्यूजिक पर डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं. हालांकि जैसे ही इन दोनों को अहसाल होता है कि कैमरे की नजर उन पर है वे दोनों हंसने लगती हैं. मिताली और वेदा की इस मस्ती में ओपनर स्मृति मंधाना भी शामिल हो जाती हैं. (शतक जड़ते ही ‘कोहली’ जैसी बन गईं हरमनप्रीत कौर, रो पड़ीं साथी बल्लेबाज दीप्ति शर्मा! देखें वीडियो)

भारत ने मिताली के नेतृत्व में इस महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चार मैच जीते थे लेकिन इसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिय और दक्षिण अफ्रीका के हाथों लगातार दो मैचों में हार मिली. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में मिताली राज की 109 रन और वेदा कृष्णमूर्ति की 45 गेंदों में 70 रन की जोरदार पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली.

सेमीफाइनल में भारत ने हरमनप्रीत कौर की 115 गेंदों में 171* रन की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना 23 जुलाई को इंग्लैंड से होगा. (कोहली की तरह आक्रामक, सहवाग- धोनी की तरह विस्फोटक बल्लेबाज हैं हरमनप्रीत कौर! देखें तूफानी शतक का वीडियो)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.