नई दिल्ली : इंग्लैंड के हरफनमौला खिलड़ी मोइन अली ने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के खिलाफ किसी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी ना करें. पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में हुई सीरीज के दौरान सैंडपेपर गेट विवाद में फंसने के बाद स्मिथ और वॉर्नर को प्रतिबंध झेलना पड़ा था. हालांकि, प्रतिबंध की समाप्ति के बाद उन्हें विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया.
अली ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि उन्हें अधिक आलोचनाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. मैं चाहता हूं कि वे सीरीज का आनंद लें. अगर आपको टिप्पणी करनी है तो उसे हंसी-मजाक तक सीमित रखें, व्यक्तिगत होने की जरूरत नहीं है.”
महेंद्र सिंह धोनी ने दिया क्रिकेट से संन्यास लेने का संकेत, करेंगे अपना पसंदीदा काम
उन्होंने कहा, “हम सब गलतियां करते हैं. हम इंसान हैं और हममें भावनाएं हैं. मैं गहराई से जानता हूं कि वे वास्तव में अच्छे लोग हैं. मुझे उम्मीद है कि उनके साथ शालीनता बरती जाएगी. मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि क्रिकेट की बात की जाए.” इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा था कि स्मिथ और वॉर्नर को आने वाले महीनों में संवदेनशीलता से दखने की जरूरत है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.