VIDEO: गेल के साथ शहजाद ने किया डांस, ICC ने कहा ''दिस इज स्प्रिट ऑफ क्रिकेट''

मैच के बाद क्रिस गेल के साथ डांस करते नजर मोहम्मद शहजाद

Written by: Ratnakar Pandey
Updated: March 26, 2018, 2:06 PM IST

नई दिल्ली: आईसीसी वर्ल्डकप क्वालिफायर्स 2018 का फाइनल मैच वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने 7 विकेट से बेहतरीन जीत हासिल की. इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शहजाद और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल डांस करते दिखे. इस डांस के बाद दोनों खिलाड़ी आपस में गले मिले. इस वीडियो को आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जायेगी वनडे सीरीज, पढ़ें कहां आयोजित होगा पहला मैच

फाइनल मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.5 ओवर में ऑलआउट होने तक 204 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी अफगान टीम ने 40.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में शहजाद ने 84 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. मैच के बाद शहजाद ने गेल के साथ जीत का जश्न मनाया. आईसीसी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”दिस इज द स्प्रिट ऑफ क्रिकेट”

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 204 रन बनाए. इस दौरान क्रिस गेल महज 10 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं इविन लुईस ने 27 रन की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज शाइ होप 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इनके अलावा रोवमैन पावेल ने 44 रन की अहम पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुजीब ने 9.5 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट झटके.

VIDEO: ड्वेन ब्रावो का डांस हुआ वायरल, फैन्स ने सोशल मीडिया पर दिए फनी रिएक्शन

इसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान टीम ने 40.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के ओपनर खिलाड़ी मोहम्मद शहजाद ने 93 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रन की अहम पारी खेली. वहीं रहमत शाह ने भी अर्धशतक जड़ा. शाह ने 78 गेंदों में 51 रन बनाए. अंत में मोहम्मद नबी 27 रन और समीउल्लाह शेनवारी 20 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी करते हुए क्रिस गेल ने 5.4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके.

इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हालांकि उसकी शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी. अफगानिस्तान ने अपना पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दूसरे मुकाबले में जिम्बावे ने 2 रन से हराया था. इसके बाद तीसरे मैच ममें हॉन्ग कॉन्ग ने भी 30 रन से हराया था.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने की स्मिथ की आलोचना, बॉल टेम्परिंग ने वर्ल्ड क्रिकेट में टीम का बनाया मजाक

लेकिन फिर नेपाल के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में जीते के साथ वापसी की. इस मैच में उसने नेपाल को 6 विकेट से हराया. अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को सुपर सिक्स के पहले मैच में 3 विकेट से हराया. इसके बाद आयरलैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में फिर से वेस्टइंडीज को हराया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.