By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Mohammad Shahzad World Cup 2019 Acb Conspiracy
शहजाद ने अफगानिस्तान बोर्ड पर लगाया साजिश का आरोप, फिट होने पर भी टीम से किया बाहर
मोहम्मद शहजाद ने एसीबी पर आरोप लगाया है कि उन्हें गलत तरीके से टीम से बाहर किया.
नई दिल्ली : अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने सोमवार को कहा कि वह विश्व कप में टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए फिट हैं लेकिन देश के क्रिकेट बोर्ड (अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर करने की साजिश रची. पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में शहजाद का बायां घुटना चोटिल हो गया था लेकिन वह विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ टीम के शुरूआती दो मैचों में वह टीम का हिस्सा थे. हालांकि आयोजकों ने बताया कि ‘घुटने की चोट’ के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 जून को और विश्व कप के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल सकेंगे.
वनडे क्रिकेट में छह शतक लगाने वाले बत्तीस साल के शहजाद ने कहा, ‘‘मुझे अब भी नहीं पता कि जब मैं खेलने के लिए फिट हूं तो अनफिट क्यों घोषित कर दिया गया. बोर्ड (एसीबी) में कोई मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है. सिर्फ मैनेजर, चिकित्सक और कप्तान को पता था कि मुझे टीम से बाहर किया जा रहा है. यहां तक की कोच (फिल सिमंस) को भी इसके बारे में बाद में पता चला. यह दिल दुखाने वाला है.
धुआंधार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले मैंने अपना अभ्यास पूरा किया और इसके बाद जब मैंने अपना फोन देखा तो मुझे पता चला कि घुटने में चोट का कारण बताकर मुझे बाहर किया जा रहा. टीम बस में भी किसी को इसके बारे में पता नहीं था, वे सभी मेरी तरह आश्चर्यचकित थे.’’
युवराज ने संन्यास से पहले सचिन से ली थी राय, तेंदुलकर ने दिया था ये जवाब
शहजाद के चौंकाने वाले दावों के बारे में पूछे जाने पर एसीबी के सीईओ असदुल्ला खान ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज वास्तव में अनफिट था और इसलिए वह मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने में असमर्थ था.
उन्होंने कहा, ‘‘शहजाद जो कह रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है. आईसीसी को एक मेडिकल रिपोर्ट सौंपी गई थी और उसके बाद ही उनकी जगह टीम में दूसरे खिलाड़ी को शामिल किया गया. टीम एक अनफिट खिलाड़ी को मैदान में नहीं उतार सकती थी. मुझे लगता है कि वह विश्व कप का हिस्सा नहीं होने से निराशा है लेकिन टीम फिटनेस पर कोई समझौता कर सकती.’’
Also Read:
-
बड़े-बड़े अफसरों की काल बन चुकी है नोटों पर लगी ये पाउडर? क्यों घूस के पैसे गिनते वक्त भी नहीं देख पाते अधिकारी इसे
-
सरकारी कर्मचारी काम करने के लिए आपसे मांग रहा घूस? यहां करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन
-
अमेरिका में गलती से भी इस जगह खड़े हो गए तो मार दी जाती है गोली! आखिर क्यों है ये जगह आम लोगों के लिए इतनी खतरनाक
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें