By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Mohammed Shami Controversy With Mohammed Shami Icc World Cup 2019 India Vs New Zealand
ICC World Cup 2019: नए विवाद में फंसे मोहम्मद शमी, स्क्रीन शॉट शेयर कर महिला ने लगाया ये आरोप
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विवादों में घिर गए हैं.
India Vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विवादों में घिर गए हैं. निजी जिंदगी में पहले से ही खटपट का सामना कर रहे शमी के साथ जुड़ा ये ताजा विवाद उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. दरअसल, शमी ने कथित तौर पर एक महिला को बार-बार संदेश भेजा है. उक्त महिला ने इंस्टाग्राम पर पूछा है कि जिसके पहले से ही 14 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं वो मुझे बार संदेश क्यों भेज रहा है. गौरतलब है कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने भी आरोप लगाया था कि शादीशुदा जिंदगी में होने के बावजूद शमी टिक-टॉक पर अन्य महिलाओं के साथ बातचीत करते थे.

India vs New Zealand Mohammed Shami
हालांकि ताजा मामले में महिला ने क्रिकेटर का नाम नहीं लिया है. वह उक्त व्यक्ति का पता लगाना चाहती है. सोफिया (Sophia) नामक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है कि क्या कोई मुझे ये बताएगा कि कोई 14 लाख फॉलोवर्स वाला क्रिकेटर मुझे संदेश भेज रहा है. सोफिया के इस संदेश का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इस स्क्रीन शॉट में ही मोहम्मद शमी का इंस्टाग्राम अकाउंट धुंधला सा दिखा रहा है. इसी आधार पर शमी का नाम सामने आया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें