FIFA World Cup- के हैरतअंगेज रिकॉर्ड, सबसे तेज गोल से लेकर सबसे ज्यादा कार्ड तक...
फीफा वर्ल्ड कप को 96 साल हो चुके हैं और अब तक खेले गए 22 वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं. अब तक दुनिया की 8 टीमें ही इस खिताब की चैम्पियन बन पाई हैं. देखें और भी कई नायाब रिकॉर्ड्स...
फीफा वर्ल्ड कप के नामी रिकॉर्ड्स (तस्वीर@AI)
वर्ल्ड कप 2002 में यह रिकॉर्ड इतनी तेजी से बना कि आज भी इसके बारे में सुनकर मन में रोमांच भर जाता है. मैच शुरू होने के 11वें सेकंड में ही बॉल गोल पोस्ट के अंदर थी. 2002 वर्ल्ड कप में यह तीसरे स्थान के लिए मैच था, जहां तुर्की के हकन सुकुर (Hakan Sukur) साउथ कोरिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो आज भी कायम है.
किस टीम ने किए एक मैच में सबसे ज्यादा गोल?
किसी वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा गोल दागे गए हों तो यह मैच ऑस्ट्रिया बनाम स्विट्जरलैंड था. 1954 में खेले गए इस मैच में कुल 12 गोल दागे गए. ऑस्ट्रिया ने 7-5 से जीत दर्ज की. ऑस्ट्रिया के एरिच प्रोब्स्ट ने मैच में सबसे ज्यादा 4 गोल दागे.
किसने किए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल?
FIFA वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड 1958 वर्ल्ड कप में बना था, जो आज तक कायम है.उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 गोल किए थे. ये 13 गोल उन्होंने सिर्फ 6 मैच खेलकर किए जो आज तक कायम है.
क्या किसी मैच में सबसे ज्यादा कार्ड मिलने का है रिकॉर्ड?
मैच रेफरी खिलाड़ियों को कार्ड्स तब दिखाते हैं, जब वे मैच में कोई बड़ी चूक कर देते हैं. ये येलो और रेड कार्ड होते हैं, जिसका मतलब होता है येलो कार्ड पर कुछ देर के लिए मैच से बाहर और रेड कार्ड पर खिलाड़ी पूरे मैच से बाहर हो जाता है. उसकी टीम को फिर बाहर गए खिलाड़ी के बदले सब्सीट्यूट खिलाड़ी भी नहीं मिलता. 2006 के वर्ल्ड कप में पुर्तगाल बनाम न्यूजीलैंड मैच में कुल 20 कार्ड दिखाए गए. इनमें से 4 रेड कार्ड थे. पुर्तगाल यहां 1-0 से जीत गया. यह मैच आज भी सबसे ज्यादा कार्ड्स के इस्तेमाल के तौर पर सबसे आगे है.
कौन है एक मैच में सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी?
रूस के ओलेग स्लेंको (Oleg Salenko) ने एक मैच में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उन्होंने कैमरून के खिलाफ मैच में 5 गोल दागे. रूस ने यह मैच 6-1 से जीता. ओलेग आज भी किसी मैच में 5 गोल दागने वाले वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं.
1930 से 2026: कब-कब नहीं हो पाया फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन?
1930 में पहली बार खेला गया फीफा वर्ल्ड कप का हर 4 साल बाद खेलना तय हुआ था. 1938 तक यह नियमित समय पर आयोजित होता रहा. लेकिन 1939 से 1945 के बीच दुनिया दूसरे महायुद्ध में घिर गई. इसके चलते लगातार दो बार (1942 और 1946) तक यह प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो पाई. इसके बाद 1950 में एक बार फिर यह टूर्नामेंट शुरू हुआ तो अब तक बदस्तूर जारी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें