हैदराबाद को हराने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी को मिला 'क्यूट सैल्यूट'

महेन्द्र सिंह धोनी को पुणे में सबसे क्यूट सैल्यूट मिला.

Published date india.com Updated: May 14, 2018 4:30 PM IST
हैदराबाद को हराने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी को मिला 'क्यूट सैल्यूट'

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई ने 8 विकेट से बेहतरीन जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मुकाबले के बाद चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को एक बहुत ही प्यारा सैल्यूट दिया गया. धोनी को यह सैल्यूट एक डॉग ने दिया, जो कि मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद था. यह डॉग धोनी से पहले भी मिल चुका है.

पंजाब के पास प्लेऑफ में पहुंचने का अंतिम मौका, RCB के खिलाफ टीम ये कमी बन सकती है हार का कारण

दरअसल पुणे में खेले गए इस मैच के बाद धोनी ग्राउंड में ही थी. तभी वहां मौजूद डॉग ने धोनी को एक क्यूट सैल्यूट दिया. धोनी इस डॉग से काफी देर तक खड़े रहे. इस दौरान उनका वीडियो भी बनाया, जिसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है. करीब 1 मिनट के इस वीडियो में धोनी डॉग के सिर पर हाथ फेरते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद अंत में डॉग धोनी को सैल्यूट करता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

देखें वीडियो :

गौरतलब है कि इससे पहले भी यह डॉग धोनी से मिल चुका है. धोनी ने इस डॉग को चेन्नई सुपरकिंग्स के ड्रेसिंग रूम में भी घुमाया था. उस दौरान भी एक वीडियो बनाया गया था, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. चेन्नई के कप्तान धोनी को डॉग्स से काफी लगावा है. उनके घर पर कई ब्रीड के डॉग्स मौजूद हैं.

अजिंक्य रहाणे पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, मुंबई के खिलाफ हुई ये गलती

बता दें कि प्लेऑफ में पहुंच चुकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीजन में अभी दो लीग मैच और खेलेगी. टीम अगल मैच 18 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ है, जो कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जायेगा. वहीं इसके बाद आखिरी लीग मैच 20 मई को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ है. यह मैच पुणे में खेला जायेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.