By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ms Dhoni Mahendra Singh Dhoni Retirement Plan Dhoni Retirement Plan Bcci Plans Dhoni Retirement Indian Cricket Team Team India West Indies Tour
धोनी की विदाई की तैयारी! नहीं जाएंगे वेस्टइंडीज, बनाया जा रहा ये फॉर्मूला
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की तैयारी हो रही है. 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया के कप्तान रहे धोनी अगले महीने वेस्टइंडीज दौर पर जाने वाली टीम का हिस्सा नहीं होंगे. विश्वकप के दौरान ही धोनी के इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास लेने की संभावना वाली खबर आई थी.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी वेस्टइंडीज में होने वाले तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच नहीं खेलेंगे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसी स्थिति आगे भी जारी रहेगी. इसके बाद धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम के ‘ट्रांजिशन फेज’ का हिस्सेदार बनाया जाएगा.
अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि धोनी वेस्टइंडीज नहीं जाएंगे. इसके बाद के मैचों के लिए भी वह विकेटकीपर के पहले विकल्प के तौर पर टीम के साथ नहीं रहेंगे. उनकी जगह रिषभ पंत लेंगे और जब तक रिषभ पंत इस जिम्मेवारी को सही ढंग से निभाने में सक्षम नहीं हो जाते तब तक धोनी टीम के साथ रहेंगे. इस दौरान धोनी टीम के ट्रांनजिशन में सहयोग करेंगे. इसके लिए उन्हें 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा तो बनाया जा सकता है लेकिन वह अंतिम 11 में शामिल नहीं होंगे. सूत्र ने यह भी कहा कि टीम को धोनी के मार्गदर्शन की जरूरत है.
महेंद्र सिंह धोनी होंगे रिटायर! उनके माता-पिता ने कही ये बात
अखबार का दावा है कि इस प्लान के बारे में जानने वाले व्यक्ति ने कहा कि धोनी को यह कहने की जरूरत नहीं है कि अब उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए. वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं. वह इस बात में भरोसा करते हैं कि सही समय पर विदा हो जाना चाहिए. वह संन्यास लेंगे लेकिन इसकी जल्दबाजी नहीं है.
वेस्टइंडीज दौरे के लिए राष्ट्रीय चयन समिति की शुक्रवार को बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि 35 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अगर फिट रहते हैं तो उन्हें टीम का हिस्सा बनाया जाएगा. वर्ल्ड कप की टीम में दिनेश कार्तिक शामिल थे. उन्होंने वर्ल्डकप के लिए दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया था. उन्होंने विश्क कप के कुछ मैचों में बतौर बल्लेबाज खेला भी. लेकिन लंबे समय के लिए उन्हें धोनी के विकल्प के रूप में नहीं देखा जा रहा.
सूत्रों ने कहा कि इस साल अक्टूबर में पंत 22 साल के होंगे. अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 मैच है. उस समय तक वह 23 साल के हो जाएंगे. उनमें काफी संभावना दिख रही है. हालांकि उनमें कुछ कमी भी है. उनमें सुधार के लिए एक साल का समय पर्याप्त है. इस पूरे मामले से जुड़े एक व्यक्ति का कहना है कि धोनी अभी रिटायर होना नहीं चाहेंगे, क्योंकि उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक और साल का कंट्रैक्ट बचा हुआ है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें