रांची में टीम इंडिया से मिले एमएस धोनी; शाहबाज नदीम, रवि शास्त्री से बातचीत की

भारतीय टीम ने दक्षिण अप्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट एक पारी और 202 रन से जीता।

Published date india.com Updated: October 22, 2019 2:35 PM IST
रांची में टीम इंडिया से मिले एमएस धोनी; शाहबाज़ नदीम, रवि शास्त्री से बातचीत की

भारत और दक्षिण अफीका के बीच रांची में खेले गए टेस्ट मैच के पहले दिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से JSCA स्टेडियम पहुंचने की खबर थी लेकिन मैच के पहले तीन दिन फैंस को निराश ही मिली। आखिरकार मैच के चौथे दिन रांची के राजकुमार भारत की जीत का जश्न मनाने स्टेडियम पहुंचे।

धोनी ने झारखंड के ही शाहबाज नदीम (Shahbaz Nadeem), जिनका ये डेब्यू टेस्ट मैच था, उनसे मुलाकात की। साथ ही कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) से भी बातचीत की। टीम इंडिया के मुख्य कोच ने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा, “शानदार सीरीज जीत के बाद एक सच्चे भारतीय दिग्गज को उनकी मांद में वापस देखकर अच्छा लग रहा है।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने विराट कोहली से पूछा कि जीत के क्या टीम इंडिया पूर्व कप्तान से मिलेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘वो ड्रेसिंग रूम में है। आप आकर उन्हें हेलो बोल सकते हैं।’’

सुप्रीम कोर्ट का आदेश- सौरव गांगुली और उनकी टीम के कार्यभार सम्भालते ही बंद होगा सीओए के दफ्त

संन्यास की खबरों के बीच धोनी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक लिए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने प्रादेशिक सेना में सेवाएं दी, जहां वो मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। उन्होंने इसके बाद अमेरिका में गोल्फ में भी हाथ आजमाया। बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने पर धोनी के भविष्य को लेकर चीजें स्पष्ट हो सकती हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.