VIDEO: चीते की रफ्तार से गेंद की तरफ भागे धोनी, देखें कैसे बाउंड्री लाइन पर रोका चौंकाने वाला चौका

धोनी ने दिखाई चीते सी फुर्ती.

Published date india.com Updated: April 26, 2018 5:35 PM IST
VIDEO: चीते की रफ्तार से गेंद की तरफ भागे धोनी, देखें कैसे बाउंड्री लाइन पर रोका चौंकाने वाला चौका

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 36 साल की उम्र भी कितने फिट और फुर्तीले हैं इस बात का उदाहरण बुधवार को आरसीबी और सीएसके के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला. इस मुकाबले में आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने उतरी इस दौरान टीम के लिए विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करने आए. आरसीबी की बल्लेबाजी के समय धोनी ने शानदार फील्डिंग दिखाई. वो एक चौका रोकने के लिए बाउंड्री तक भागकर गए और वहां से बहुत ही तेजी के साथ थ्रो फेंका.

दरअसल टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए कोहली और डी कॉक ओपनिंग करने आए. इस दौरान कोहली 18 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी करने आए.

हैदराबाद के खिलाफ अश्विन का मास्टर प्लान, प्लेइंग इलेवन में दिग्गज खिलाड़ी को करेंगे शामिल

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस दौरान एक ओवर में डी कॉक ने एक शॉट को विकेटकीपर के पीछे मार दिया. यह काफी ऊंचा शॉट देखने से लग रहा था कि चौका होगा, लेकिन इसी दौरान धोनी बहुत ही फुर्ती के साथ गेंद की तरफ भागे और बाउंड्री से ठीक पहले ही गेंद को रोक दिया. इसके तुरंत बाद काफी तेजी से गेंद को विकेट की ओर फेंका. धोनी ने करीब 28 मीटर के डिस्टेंस को महज 6.12 सेकेंड में कवर कर लिया. इस दौरान उनकी अधिकतम स्पीड 22 किलोमीटर प्रतिघंटे रही.

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार धोनी ने शानदार फील्डिंग का उदाहरण पेश किया है. उन्होंने एक इंटरनेशनल मैच से पहले ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के साथ दौड़ लगाई थी, जिसमें धोनी ने पांड्या को पीछे छोड़ दिया था. माही 36 साल के होने के बावजूद भी यो-यो टेस्ट को बहुत आसानी से पास कर लेते हैं.

धोनी का ‘वो’ छक्का जिसने साक्षी को हंसाया, अनुष्का को रुलाया

बता दें कि आरसीबी और चेन्नई के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए. इसके जवाब में सीएसके ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ सीएसके पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. सीएसके ने 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 मैचों में जीत हासिल की है. इससे वह 10 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है. वहीं आरसीबी की स्थिति बहुत खराब है. उसने 6 मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल की है. आरसीबी 4 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.