अगर गरजा धोनी का बल्ला तो टूटेगा ये IPL रिकॉर्ड, वॉटसन के पास इतिहास बनाने का मौका

हैदराबाद के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी और शेन वॉटसन एक रिकॉर्ड बना सकते हैं.

Published date india.com Updated: May 13, 2018 12:17 PM IST
अगर गरजा धोनी का बल्ला तो टूटेगा ये IPL रिकॉर्ड, वॉटसन के पास इतिहास बनाने का मौका
File picture of MS Dhoni.

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को पुणे में मैच खेला जायेगा. आईपीएल 2018 की पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर चल रही हैदराबाद प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. वहीं चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी एक मुकाबला और जीतना होगा. यह मैच चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और शेन वॉटसन के लिए बेहद खास होगा, क्यों धोनी और वॉटसन एक बेहद खास रिकॉर्ड के करीब हैं और इस मैच में उनके पास यह रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.

दरअसल दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी अपने 4000 आईपीएल रन पूरे करने से 46 रन दूर हैं. अगर वो इस मैच में 47 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में 4000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी बन जायेंगे. धोनी ने अब तक कुल 154 आईपीएल पारियों में 3954 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 20 अर्धशतक जड़े हैं. धोनी का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर नाबाद 79 रन रहा है. इसके अलावा उनका 139.02 स्ट्राइक रेट रहा है.

RCB की जीत के बाद एबी डिविलियर्स ने जो कहा, पढ़कर हर भारतीय को गर्व होगा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

वहीं चेन्नई के बेहतरीन खिलाड़ी शेन वॉटसन 3000 आईपीएल रन पूरे करने से 11 रन दूर हैं. वॉटसन ने 109 पारियों में 2989 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर 106 रन रहा है. अगर वॉटसन इस मैच में 11 या इससे ज्यादा रन बना लेते हैं तो वो आईपीएल में 3000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले 14वें खिलाड़ी बन जायेंगे. दिलचस्प बात यह भी है कि उन्होंने 140.32 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

मुंबई के खिलाफ राजस्थान को मिलेगी कड़ी चुनौती, ऐसा हुआ तो प्लेऑफ से बाहर हो जायेगी टीम

बता दें कि चेन्नई और हैदराबाद के बीच हेड टू हेड 7 मैच खेले गए. इस दौरान 5 मैचों में चेन्नई ने जीत हासिल की है. जब कि 2 मैचों में हैदराबाद ने जीते हैं. इसके अलावा एक खास बात यह भी है कि चेन्नई के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2018 में सबसे ज्यादा 105 छक्के हैदराबाद के खिलाफ ही जड़े हैं. वहीं हैदराबाद के खिलाड़ी किसी एक टीम के खिलाड़ी 44 छक्के ही मार पाए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.