धोनी की फुर्ती के आगे झुका हैदराबाद का कप्तान, कहीं बन न जाए हैदराबाद की हार का कारण

महेन्द्र सिंह धोनी की फूर्ती ने हैदराबाद का बहुत बड़ा नुकसान कर दिया.

Written by: Ratnakar Pandey
Updated: May 27, 2018, 10:05 PM IST

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2018 के फाइनल मैच में हैदराबाद ने 179 रन का लक्ष्य दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एक बार फिर महेन्द्र सिंह धोनी की फुर्ती देखने को मिली. धोनी ने एक बार फिर शानदार विकेटकीपिंग करते हुए हैदराबाद को बड़ा झटका दिया. उन्होंने अच्छी बल्लेबाज कर रहे केन विलियमसन को पवेलियन भेजा.

दरअसल फाइनल आईपीएल 2018 के फाइनल मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. इस दौरान टीम के लिए श्रीवत्स गोस्वामी और शिखर धवन ओपनिंग करने आए. श्रीवत्स महज 5 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद केन विलियमसन बल्लेबाजी करने आए. विलियमसन ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 47 रन बनाए. इसके बाद आउट हो गए. दरअसल उन्हें कर्ण शर्मा की गेंद पर धोनी ने स्टम्प किया.

विलियमसन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

हैदराबाद की पारी के दौरान 13वां ओवर कर्ण शर्मा करने आए. इस ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन शॉट खेलने के लिए क्रीज छोड़कर काफी आगे निकल गए. तभी विकेटकीपर धोनी ने उन्हें स्टम्प कर दिया. विलियमसन इस गेंद को समझ नहीं पाए और विकेट गंवा बैठे. इस दौरान धोनी की शानदार विकेटकीपिंग देखने को मिली.

देखें वीडियो :

हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 179 रन का लक्ष्य, पठान ने खेली दमदार पारी

गौरतलब है कि इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए. इस दौरान टीम के दिग्गज यूसुफ पठान ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए. वहीं कार्लोस ब्रैथवेट ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए. धवन 26 रन बनाकर आउट हुए.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.