By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ms Dhoni Told About Ambati Rayudu I Rate Very Highly Csk Vs Srh Ipl2018
पहली बार अपनी टीम के खिलाड़ी के फैन हुए महेन्द्र सिंह धोनी, बताया क्या था 'नंबर-4' का फॉर्मूला
महेन्द्र सिंह धोनी ने चेन्नई की रणनीति का जिक्र करते हुए रायडू की तारीफ की.
नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में चेन्नई ने 8 विकेट से जीत हासिल की. इस मुकाबले में चेन्नई की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबाती रायडू ने नाबाद शतकीय पारी खेली. उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई ने प्लेऑफ में जगह बनायी. मैच के बाद चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने रायडू की तारीफ करते हुए कहा कि अगर रायडू और शेन वॉटसन अच्छी शुरुआत नहीं देते तो हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य हासिल करना थोड़ा मुश्किल होता. धोनी ने कहा कि पहले ही उन्होंने रायडू के लिए टीम में जगह बना ली थी.
मैच खत्म होने के बाद धोनी ने कहा, रायडू और वॉटसन ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. नहीं तो हैदराबाद के खिलाफ 180 रन का लक्ष्य हासिल करना थोड़ा मुश्किल होता. आईपीएल शुरू होने से पहले ही मैंने रायडू के लिए जगह बना ली थी, क्यों कि उन्हें मैंने काफी ज्यादा रेट किया है. वो स्पिन और फास्ट बॉलर्स दोनों को बहुत ही अच्छी तरह से खेलते हैं. वो बिग हिटर की तरह नहीं दिखते हैं, हालांकि इसके बावजूद वो बड़े शॉट खेलते दिखते हैं.
गेंद को देख ‘चीते’ की तरह झपटे संजू सैमसन, पकड़ा हैरान कर देने वाला कैच
धोनी ने टीम की रणनीति का जिक्र करते हुए कहा, हमारा प्लान था कि रायडू से ओपनिंग करायेंगे और अगर केदार जाधव फिट रहे तो उन्हें नंबर 4 या नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जायेगा. हमने ओवर के हिसाब से तय किया था कि नंबर 4 पर किसे बल्लेबाजी के लिए भेजा जायेगा.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने टीम इंडिया पर कसा तंज, हार का डर इसलिए डे-नाइट टेस्ट खेलने से किया मना
गौरतलब है कि चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 179 रन बनाए. इस दौरान शिखर धवन ने 79 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके जवाब में चेन्नई ने 19 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. चेन्नई के लिए खेलते हुए रायडू ने 62 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए. वहीं इससे पहले शेन वॉटसन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की अहम पारी खेली.
रहाणे ने बताया मैच का टर्निंग पॉइंट, बटलर ने नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने राजस्थान को दिलायी जीत
बता दें कि रायडू ने आईपीएल 2018 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस सीजन के 12 मैचों में 535 रन बनाए हैं. इस दौरान रायडू ने 2 अर्धशतक और एक शतक जड़ा है. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 100 रहा. रायडू छक्के और चौके जड़ने के मामले में भी तेज हैं. उन्होंने इस सीजन में 29 छक्के और 48 चौके जड़े हैं,
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें