मुंबई से मिली हार के बाद जो धोनी ने कहा, वो हर क्रिकेट फैन को पढ़ना चाहिए

धोनी ने मुंबई के खिलाफ मिली हार को सही ठहराया.

Published date india.com Updated: April 29, 2018 8:58 AM IST
मुंबई से मिली हार के बाद जो धोनी ने कहा, वो हर क्रिकेट फैन को पढ़ना चाहिए

नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच पुणे में शनिवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 8 विकेट से जीत हासिल की. उसने आईपीएल 2018 में चेन्नई की लगातार जीत का सिलसिला तोड़ दिया. इस जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की. मैच के बाद चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी काफी पॉजिटिव दिखे. उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की तारीफ की, साथ ही अपनी टीम की कमियों का जिक्र करते हुए कहा कि हम 20-25 रन और बनाना चाहते थे. धोनी ने इस हार को सही ठहराते हुए कहा कि अगर लगातार जीतेंगे तो हमें हमारी कमियां नहीं पता चलेंगीं.

पुणे में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई ने महज 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच के बाद धोनी ने हार का जिक्र करते हुए कहा, ”मुझे लगता है कि यह सोचना बेहद जरूरी है कि हमने क्या गलता किया. हार आपको विनम्र बनाती है. यह बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक टेस्ट था. अगर लगातार जीतेंगे तो हमें यह समझ नहीं आयेगा कि किस क्षेत्र में सुधार की जरूरत है. हमने कुछ मुकाबलों में जीत हासिल की. लेकिन अब एक बार फिर से विश्लेषण की जरूरत है.”

IPL के 3 धुरंधर, वर्ल्डकप मांगे जेब के अंदर !

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

धोनी ने मुंबई के गेंदबाजों की तारीफ की. उन्होंने कहा, ”इस मैच में हम 10-15 रन पीछे रह गए. यहां मुंबई के गेंदबाज बीच के ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की. इस विकेट पर कुछ गेंदें बहुत ही तेजी से आ रही थीं. ओवर ऑल हम 20-25 रन और बनाना चाहते हैं. यह काफी कड़ा मुकाबला था.”

कप्तान के रूप में पहले ही मैच में जीत से खुश हैं दिल्‍ली के श्रेयस अय्यर

बता दें कि चेन्नई और मुंबई के बीच खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करेत हुए 169 रन बनाए. इस दौरान टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 75 रन बनाए. वहीं अंबाती रायडू ने 46 रन की बेहतरीन पारी खेली. धोनी 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके जवाब में मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने और इविन लुईस ने टीम को अच्छी देते हुए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई. इस दौरान यादव ने 44 रन और लुईस ने 47 रन की अहम पारी खेली. इसके बाद रोहित ने नाबाद 56 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.