जीवा ने की वोट डालने की क्यूट अपील, धोनी ने फैन्स के लिए शेयर किया VIDEO

महेन्द्र सिंह धोनी ने रांची में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में वोट किया.

Published date india.com Updated: May 6, 2019 3:26 PM IST
जीवा ने की वोट डालने की क्यूट अपील, धोनी ने फैन्स के लिए शेयर किया VIDEO

नई दिल्ली : महेन्द्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल खेलने में व्यस्त है. इस टूर्नामेंट के ठीक बाद वर्ल्ड कप 2019 खेला जायेगा. लिहाजा उनके साथ-साथ दूसरे खिलाड़ियों का भी बिजी शेड्यूल रहेगा. हालांकि इसके बावजूद धोनी ने वक्त निकालकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाई. धोनी सोमवार को वोट डालने रांची पहुंचे. धोनी ने वोट डालने के बाद जीवा के साथ एक वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वीडियो का मकसद लोगों को जागरूक करना है.

दरअसल लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में रांची में भी मतदान हुआ. इसलिए धोनी वक्त निकालकर अपने होमटाउन पहुंचे. यहां उन्होंने मतदान के बाद एक वीडियो बनाया. इसमें धोनी की बेटी जीवा भी हैं. जीवा ने कहा, ‘गो एंड वोट जस्ट लाइक मम्मा एंड पापा डिड’. धोनी के इस वीडियो का मकसद लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का है. अहम बात यह है कि इस वीडियो को महज 20 मिनट में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा. इसके साथ ही हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी.

देखें वीडियो :

View this post on Instagram

Use your Power

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अफरीदी ने गंभीर को दिया जवाब, कहा- इलाज की जरूरत पाकिस्तान आएं

बता दें कि धोनी की टीम चेन्नई ने आईपीएल 2019 में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने प्लेऑफ में भी जगह बना ली है. चेन्नई ने इस सीजन में 14 मैच खेलते हुए 9 मैचों में जीत हासिल की. हालांकि वह पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है. क्यों कि चेन्नई और मुंबई पॉइंट्स में तो बराबर हैं. लेकिन मुंबई नेट रनरेट के मामले में चेन्नई से आगे है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Lok Sabha Elections 2019 India की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.