By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Msk Prasad On Virat Kohlis Form He Is A Phenomenal Player One Series Cant Go Against Him
विराट कोहली शानदार खिलाड़ी, एक खराब सीरीज को उसके खिलाफ इस्तेमाल ना करें : प्रसाद
भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मात्र 38 रन बनाए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली शर्मनाक हार के बाद समीक्षकों को निशाने पर खड़े कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को चयनकर्ता एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) का साथ मिला है। टीम इंडिया के प्रमुख चयनकर्ता का कहना है कि एक खराब सीरीज को कोहली के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए बयान में प्रसाद ने कहा, “हम एक ऐसे दिग्गज की बात कर रहे हैं जो सालों से रन-मशीन बना हुआ है। वो भी इंसान है और एक-दो सीरीज ऐसी हो सकती हैं जहां वो प्रदर्शन ना कर पाए। एक सीरीज को उसके खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। वो एक शानदार खिलाड़ी है।”
भारतीय कप्तान के लिए ना केवल ये टेस्ट सीरीज बल्कि पूरा न्यूजीलैंड दौरा ही खास नहीं रहा है। कोहली ने टेस्ट मैच की चार पारियों में 9.50 की औसत से 38 रन बनाए हैं। वहीं तीन वनडे मैचों में कोहली ने 25 की औसत से 75 रन बनाए थे।पांच मैचों की टी20 सीरीज में कोहली का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा था। उन्होंने चार पारियों में 26.25 की औसत से 105 रन बनाए थे।
धवन, शिखर, हार्दिक की फिटनेस पर प्रसाद की कड़ी नजर
डीवाई पाटिल टी20 कप देखने पहुंचे प्रसाद ने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन और हार्दिक पांड्या के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “मैं यहां शिखर धवन को डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेलते देखने आया हूं। मैं यहां खासकर धवन, भुवी और हार्दिक को देखने आया हूं। मैं उनकी प्रगति को देखकर खुश हूं।”
पंत के बचाव में उतरे कोहली, कहा- जब पूरी टीम का प्रदर्शन खराब तो केवल वो दोषी क्यों?
धवन, भुवी और हार्दिक अलग-अलग चोटों की वजह से भारतीय टीम से बाहर हुए थे और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले वापसी की कोशिश करने में लगे हुए हैं।
Also Read:
-
क्या हार्दिक पांड्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? जानें World Cup जीतने के जश्न में ऐसा क्या कर बैठे, दर्ज हुआ केस
-
Hardik Pandya या Virat kohli किसके पास है सबसे महंगी घड़ी? ये क्रिकेटर पहनता है 55 करोड़ की Watch!
-
Hardik Pandya या Virat kohli किसके पास है सबसे महंगी घड़ी? ये क्रिकेटर पहनता है 55 करोड़ की Watch!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें