Pro Kabaddi League 2021, U Mumba vs UP Yoddha Live Streaming: प्रो कबड्डी लीग में 1 जनवरी को साल का पहला मैच यू मुंबा (U Mumba) और यूपी योद्धा (UP Yoddha) के बीच खेला जाना है. मुंबई ने इस सीजन 4 में से 2 मैच जीते हैं, जबकि 1 मुकाबला गंवाया है. वहीं यूपी 4 में से 2 मैच हारकर 8वें पायदान पर मौजूद है. यूपी की कोशिश अंकतालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करना होगा.
कब और कहां खेला जाएगा U Mumba और UP Yoddha के बीच कबड्डी मैच?
यू मुंबा और यूपी योद्धा के बीच प्रो कबड्डी लीग सीजन-8 का यह मुकाबला बेंगलुरु के शेरेटन ग्रैंड बेंगलुरु व्हाइटफील्ड होटल एंड कन्वेंशन सेंटर (Sheraton Grand,Whitefield, Bengaluru) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
कहां देख सकेंगे U Mumba vs UP Yoddha मैच का Live Telecast?
आप इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 2, Star Sports 2 HD, Star Sports First, Star Sports Hindi and Star Sports Hindi HD) पर देख सकेंगे.
कहां देखें U Mumba vs UP Yoddha मैच की live streaming?
प्रो कबड्डी लीग के इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर उपलब्ध रहेगी.
U Mumba और UP Yoddha की टीमों में कौन-कौन खिलाड़ी?
UP Yoddha Full Squads:
रेडर- अमन हुड्डा, अंकित, गुलवीर, जेम्स कमवेती, मोहम्मद ताघी, प्रदीप नरवाल, रोहित, रोहित तोमर, साहिल, श्रीकांत जाधव, सुरेंद्र गिल.
डिफेंडर- आशू सिंह, आशीष नागर, बिंटू नरवाल, नीतेश कुमार, शुभम कुमार, गौरव कुमार, सुमित.
ऑलराउंडर- गुरदीप, नितिन पंवार.
U Mumba Full Squads:
रेडर- अभिषेक सिंह, वी अजीत कुमार, नवनीत, प्रदीप एस, जश्नदीप सिंह, शिवम अनिल, कमलेश.
डिफेंडर- फजल अत्राचली, सुनील सिद्धगावली, अजीत, हरेंद्र कुमार, प्रिंस, रिंकी एचसी, राहुल सेतपाल.
ऑलराउंडर- पंकज, अजिंक्य कापड़े
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.