मुंबई के गेंदबाजों का लाजवाब प्रदर्शन, हैदराबाद की टीम 118 रन पर ढेर

हैदराबाद के लिए केन विलियमसन और यूसुफ पठान ने 29-29 रन बनाए.

Published date india.com Published: April 24, 2018 10:07 PM IST
मुंबई के गेंदबाजों का लाजवाब प्रदर्शन, हैदराबाद की टीम 118 रन पर ढेर

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मैच में वानखड़े स्‍टेडियम में मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद की टीम को 118 रन पर ही ऑल आउट कर दिया. हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और 18.4 ओवर में ही ढेर हो गई.

इससे पहले मुंबई के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. बल्‍लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को पहला झटका दूसरे ओवर में शिखर धवन के रूप में लगा. चोट के बाद वापसी कर रहे धवन को मैक्‍लेनेघन ने बोल्‍ड किया. उनकी जगह बल्‍लेबाजी करने आए रिद्धिमन साहा भी टिक नहीं पाए और इसी ओवर की अंतिम ओवर पर विकेटकीपर इशान किशन को कैच थमा बैठे.

मनीष पांडे ने आते ही कुछ अच्‍छे शॉट्स लगाए और बड़ी पारी की उम्‍मीद जगाई. पांचवें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर उन्‍होंने कवर के ऊपर से चौका लगाने की कोशिश की और रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे. शकीब अल हसन भी ज्‍यादा देर टिक नहीं पाए और 2 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए.

46 रन पर चार विकेट गंवा चुकी हैदराबाद की उम्‍मीदें अब कप्‍तान विलियमसन पर टिकी थीं जो अच्‍छा खेल रहे थे, लेकिन हार्दिक ने अपने दूसरे ओवर में उन्‍हें भी चलता कर दिया. इसके बाद भी विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा. केवल यूसुफ पठान ही कुछ अच्‍छे हाथ दिखा पाए और 29 रन बनाने के बाद अंतिम बल्‍लेबाज के रूप में आउट हुए.

मुंबई के लिए मैक्‍लेनेघन, हार्दिक और मयंक मार्कंडे ने 2-2 विकेट लिए. 1-1 विकेट बुमराह और मुस्‍तफिजुर रहमान को मिला.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.