By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Mumbai Indians Vs Chennai Super Kings Playing Xi Final Ipl 2019 Hyderabad
IPL 2019: चेन्नई-मुंबई के बीच होगी खिताबी टक्कर, प्लेइंग इलेवन में इन्हें मिलेगा मौका
चेन्नई और मुंबई फाइनल मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती हैं.
नई दिल्ली : आईपीएल 2019 का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच रविवार को खेला जायेगा. मुंबई ने पहले क्वालीफायर में चेन्नई को हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी. जबकि चेन्नई ने दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई. हैदराबाद में खेले जाने वाले इस मैच में मुंबई का पलड़ा भारी है. अगर दोनों टीमों की प्रोबेल प्लेइंग इलेवन को देखें तो इसमें बदलाव हो सकता है. चेन्नई दिग्गज खिलाड़ी मुरली विजय को मौका दे सकती है.
महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने पिछले मैच में दिल्ली को हराया था. इस में मुरली नहीं खेले थे. लेकिन उन्हें फाइनल में मौका मिल सकता है. अगर मुरली की वापसी होती है तो शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है. इसके अलावा चेन्नई संभवत: कोई बदलाव नहीं करेगी. ओपनिंग के लिए शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस पहली पसंद होंगे. जबकि सुरेश रैना नंबर 3 पर ही खेलेंगे. बॉलिंग में हरभजन सिंह और इमरान ताहिर अहम हिस्सा होंगे.
IPL 2019: ऑरेंज कैप ले जायेंगे वॉर्नर, पर्पल के लिए इन दो खिलाड़ियों के बीच जंग
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई बेन कटिंग को मौका दे सकती है. ऑलराउंडर कटिंग ने कई अहम मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है. अगर कटिंग की प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है तो जयंत यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है. जयंत स्पिन बॉलर हैं. लिहाजा उनकी जगह ऑलराउंडर को मौका मिल सकता है. इसके अलावा मुंबई संभवत: कोई बदलाव नहीं करेगी. टीम के लिए पारी की शुरुआत रोहित और क्विंटन डी कॉक ही करेंगे. जबकि ईशान किशन नंबर 4 पर बैटिंग कर सकते हैं.
प्रोबेल प्लेइंग इलेवन –
मुंबई इंडियन्स : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, कायरन पोलार्ड, बेन कटिंग, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह.
चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वॉटसन, फाफ डू प्लेसिस, सुरेश रैना, मुरली विजय, अंबाती रायडू, महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान/ विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें