By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Mumbai Indians Vs Kings Xi Punjab Kl Rahul Century Ipl 2019
MIvsKXIP: पंजाब ने मुंबई को दिया 198 रन का लक्ष्य, राहुल का पहला शतक
लोकेश राहुल के शतक की मदद से पंजाब ने मुंबई को 198 रन का लक्ष्य दिया.
नई दिल्ली : लोकेश राहुल (नाबाद 100) और क्रिस गेल (63) की शानदार पारियों के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने बुधवार को आईपीएल 2019 के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 197 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. यह राहुल का आईपीएल में पहला शतक है जिसके लिए उन्होंने 64 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा छह छक्के भी लगाए. राहुल का शतक इस आईपीएल का कुल चौथा शतक है. उनसे पहले संजू सैमसन, जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर इस संस्करण में शतक जमा चुके हैं.
अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना उतरी मुंबई की कप्तानी इस मैच में केरन पोलार्ड कर रहे हैं. पोलार्ड ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. गेल और राहुल ने टीम को मजबूत शुरुआत दी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवरों में 116 रनों की साझेदारी की. इन दोनों ने हालांकि धीमी शुरुआत की और पहले चार ओवर में सिर्फ 20 रन जोड़े. यहां से गेल ने गियर बदला और जेसन बेहरनडॉर्फ द्वारा फेंके गए ओवर में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 23 रन बनाए.
लोकेश राहुल का नाबाद शतक, रोहित-रैना की लिस्ट में मिली जगह
यहां से दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक रूप अख्तियार कर लिया और फिर लगातार बड़े शॉट लगाए. 11वें ओवर में इन दोनों ने टीम का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा दिया. जेसन ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर गेल को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच करा मुंबई को पहली सफलता दिलाई. गेल के जाने के बाद मुंबई के गेंदबाजों ने रनों पर कुछ अंकुश लगाया. 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रुणाल ने डेविड मिलर (7) को आउट कर मेजबान टीम को दूसरी सफलता दिलाई.
फ्लाइट के इंतजार में फर्श पर ही सो गए धोनी, साक्षी में दिखी माही जैसी सादगी
इस बीच रन गति पर ब्रेक लगता दिख रहा था, लेकिन राहुल ने 19वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या के ओवर में तीन छक्कों और एक चौके की मदद से 25 रन बटोर अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. आखिरी ओवर में भी पंजाब ने 13 रन बनाए. आखिरी के पांच ओवरों में मेहमान टीम के हिस्से 66 रन आए. राहुल के साथ मनदीप सिंह सात रन बनाकर नाबाद लौटे. मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या दो सफलताएं मिलीं. जेसन, जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें